add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कप्तानी जाने पर Virat Kohli की प्रेस कॉन्फ्रेंस से खुश नहीं थे Sourav Ganguly, देना चाहते थे 'कारण बताओ' नोटिस, लेकिन...

साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले Virat Kohli ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव गांगुली की उन सभी बातों को खारिज कर दिया, जिसमें उनसे कप्तानी छोड़ने के फैसले पर पुनर्विचार को कहा गया था.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 20, 2022 6:53 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को वनडे टीम की कप्तानी से हटाने के बाद भारतीय क्रिकेट में नया भूचाल ले आया था. टेस्ट टीम की कमान संभाले हुए विराट कोहली ने तब साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था और यहां उन्होंने उन सभी बातों को दरकिनार कर दिया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि विराट कोहली वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने को तैयार थे. विराट कोहली के बयान सीधे-सीधे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के बयानों के उलट थे, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि टी20 टीम की कमान छोड़ने के फैसले के बाद बीसीसीआई अधिकारियों ने उनसे इस पर पुनर्विचार करने को कहा गया था.

जब विराट कोहली (Virat Kohli) इन बयानों को खारिज कर दिया, तो स्वभाविक तौर पर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) इससे खुश नहीं थे और उन्होंने विराट को इस विषय पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला कर लिया था. लेकिन बोर्ड के अन्य अधिकारियों ने दादा (सौरव गांगुली) को समझाया कि ऐसा करने से विवादों को और तूल मिलेगा. इसलिए वह ऐसा कुछ न करें.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल विराट कोहली ने यूएई में आयोजित हुए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) के आयोजन से पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वह इस टूर्नामेंट के बाद टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी नहीं करेंगे. इसके बाद भारतीय सिलेक्शन कमेटी इसके पक्ष में नहीं थी कि वह सफेद बॉल के फॉर्मेट में दो अलग-अलग कप्तान नियुक्त करे. इसलिए उसने टी20 के साथ ही वनडे फॉर्मेट में भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान नियुक्त कर दिया.

अब जब मीडिया में विराट से पूछा गया कि क्या वनडे टीम की कमान भी उन्होंने खुद से छोड़ी है तो उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि उनसे इस बारे में किसी ने कोई बात नहीं की, टेस्ट टीम के चयन से एक घंटे पहले सिलेक्टर्स द्वारा बस यह जानकारी दी गई कि वह अब वनडे टीम के कप्तान नहीं हैं.

इसके अलावा विराट ने उन बातों को भी नकार दिया, जिसमें सौरव गांगुली की ओर से कहा जा रहा था कि टी20 फॉर्मेट में उनके कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद बोर्ड की ओर से उनसे इस पर पुनर्विचार के लिए कहा गया था. उन्होंने कहा कि सभी ने इसे भारतीय क्रिकेट के लिए भविष्य के लिए प्रगतिशील फैसला करार दिया था.

TRENDING NOW

समाचार वेबसाइट इंडियाअहेडन्यूज.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) विराट कोहली (Virat Kohli) द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए इन बयानों से खुश नहीं थे और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करना चाहते थे. लेकिन बोर्ड के अन्य अहम अधिकारियों की सलाह के बाद उन्होंने ऐसा नहीं किया.

हालांकि साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने अब टेस्ट टीम की कमान भी छोड़ दी है. टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला लेने के बाद उन्होंने बोर्ड के सचिव जय शाह और बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को भी फोन पर इसकी जानकारी दी. दोनों से सहमति मिलने के बाद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया.