This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Mark Boucher पर लगे हैं नस्लवाद के आरोप, अनुशासनात्मक सुनवाई मई तक टली
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर और मौजूदा चीफ कोच मार्क बाउचर पर उन्हीं की टीम के पूर्व खिलाड़ी पॉल एडम्स ने नस्लवाद के आरोप लगाए हैं, जिसकी सुनवाई मई तक टाल दी गई है.
Written by India.com Staff
Last Published on - February 2, 2022 3:02 PM IST

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और मौजूदा चीफ कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) पर उनकी ही टीम के पूर्व खिलाड़ी पॉल एडम्स (Paul Adams) ने नस्लवादी सामग्री को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने बाउचर पर अनुशासनात्मक सुनवाई तय की है लेकिन फिलहाल इसे मई तक टाल दिया गया है. बाउचर इस सुनवाई में साउथ अफ्रीका के कुछ मौजूदा खिलाड़ियों को गवाही के लिए बुलाना चाहते हैं. लेकिन मई से पहले उनके उपस्थित होने की गुंजाइश कम है इसलिए उन्होंने इस मई तक टालने की अपील की थी.
सुनवाई कर रही पैनल के अध्यक्ष एडवोकेट टैरी मोटाउ ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बाउचर ने मई में सुनवाई कराने की अपील की थी ताकि वह उनकी ओर से गवाही के लिए दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा खिलाड़ियों को बुला सके.
उन्होंने मीडिया से कहा, ‘सीएसए मामले की शीघ्र सुनवाई चाहता है क्योंकि कुछ आरोप पुराने हैं. बाउचर अपनी ओर से गवाही से लिए कुछ खिलाड़ियों को बुलाना चाहते हैं लेकिन ये खिलाड़ी 17 फरवरी से एक मार्च तक न्यूजीलैंड और फिर 18 मार्च से 11 अप्रैल तक बांग्लादेश दौरे पर होंगे. दौरों के बीच में सुनवाई से व्यवधान पैदा होगा.’
उन्होंने कहा, ‘दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मैने मामले की अगली सुनवाई 16 से 20 मई वाले सप्ताह में करने का फैसला किया है.’ अपने जमाने के दिग्गज विकेटकीपरों में से रहे बाउचर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर पॉल एडम्स ने मैचों के बाद बैठक में ऐसा गीत गाने का आरोप लगाया है, जिसमें नस्लवादी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.
(इनपुट: भाषा)
