- Home
- News
- Cricket news sri lanka vs india 1st t20i prithvi shaw debut in t20 know about playing xi 4841565
Sri Lanka vs India, 1st T20I Playing XI: करीब 3 साल बाद Prithvi Shaw का तीनों फॉर्मेट में डेब्यू, Varun Chakravarthy को भी मिला 'गोल्डन चांस'
Sri Lanka vs India, 1st T20I Playing XI: भारतीय टीम वनडे सीरीज के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 शृंखला भी अपने नाम करने के इरादे से उतरी है.
Published On Jul 25, 2021, 07:59 PM IST
Last UpdatedJul 25, 2021, 07:59 PM IST
Sri Lanka vs India, 1st T20I: भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो (R.Premadasa Stadium, Colombo) में 25 जुलाई को पहला टी20 मैच खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय खेमे में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने डेब्यू किया है. शॉ ने अक्टूबर 2018 को टेस्ट पदार्पण किया था, जिसके बाद अब जाकर उन्हें तीनों फॉर्मेट में भारत की सीनियर टीम की ओर से खेलने का सौभाग्य हासिल किया है.
भारत ने अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पांच नए खिलाड़ियों को मौका दिया था और धवन ने शनिवार को संकेत दिया कि वह रितुराज गायकवाड़, वरुण चक्रवर्ती और देवदत्त पडिक्कल जैसे नए खिलाड़ियों के साथ प्रयोग के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सीरीज जीतना उनकी प्राथमिकता है.
Sri Lanka choose to field first in the opening T20I.
Who are you backing?#SLvIND | https://t.co/LjwbAGMESN pic.twitter.com/qKTPhyetrm
— ICC (@ICC) July 25, 2021
बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर शुक्रवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भारत को तीन विकेट से हराया था. इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. भारत ने पहला वनडे सात विकेट से और दूसरा तीन विकेट से जीता था.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (Sri Lanka vs India, 1st T20I Playing XI) –
भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कुणाल पंड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती.
श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), अशेन बंडारा, वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उदाना, अकिला धनंजय, दुष्मंथा चमीरा.
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड में मौजूद भारतीय टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे. राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम मैनेजमेंट की इंग्लैंड सीरीज के लिए खिलाड़ियों की अपील को स्वीकार किया है. इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गई भारतीय टीम चोट की समस्य से जूझ रही है. भारत के शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान चोटिल हुए हैं.