Sri Lanka vs India, 1st T20I: Suryakumar Yadav ने तोड़ा Gautam Gambhir का रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1

Sri Lanka vs India, 1st T20I: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव ने शिखर धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की.

Edited By : India.com Staff |Jul 25, 2021, 10:24 PM IST

Published On Jul 25, 2021, 10:24 PM IST

Last UpdatedJul 25, 2021, 10:24 PM IST

Sri Lanka vs India, 1st T20I: भारत ने 25 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R.Premadasa Stadium, Colombo) में मेजबान श्रीलंका को जीत के लिए 165 रन का टारगेट दिया. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 34 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन जड़े. ये सूर्यकुमार यादव के T20I करियर की चौथी फिफ्टी रही, जिसके साथ उन्होंने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को पछाड़ दिया.

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए अब तक 4 टी20 मैच खेले हैं, जिसकी तीन पारियों में उन्होंने 46.33 की औसत से 139 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 57 रन रहा, जबकि गौतम गंभीर ने अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर की पहली तीन इनिंग में 109 रन बनाए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20I की पहली 3 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय-

139 रन- सूर्यकुमार यादव

109 रन- गौतम गंभीर

99 रन- सुरेश रैना

88 रन- रोहित शर्मा

87 रन- मंदीप शर्मा

बता दें कि भारत ने रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट पर 164 रन बनाए. भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 50 जबकि कप्तान शिखर धवन ने 46 रन की पारी खेली. धवन ने इससे पहले संजू सैमसन (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े, जिसके बाद उन्होंने सूर्यकुमार के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी भी की.

हार्दिक ने एक बार फिर निराश किया और 12 गेंद में 10 रन बनाने के बाद चमीरा की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे. श्रीलंका की तरफ से दुष्मंता चमीरा और वानिंदु हसारंगा ने दो-दो विकेट झटके. भारत ने इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ और वरुण चक्रवर्ती जबकि श्रीलंका ने करूणारत्ने और चरिथ असालांका को पदार्पण का मौका दिया.

Editor's Pick