This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Sri Lanka vs India, 2nd T20I, Live streaming: आज खेला जाएगा दूसरा मुकाबला, जानिए कब और कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग?
SL vs IND, 2nd T20I, Live streaming: सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया टी20 शृंखला पर कब्जा जमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
Written by India.com Staff
Last Published on - July 28, 2021 7:49 AM IST

Sri Lanka vs India, 2nd T20I: भारत-श्रीलंका के बीच 28 जुलाई को दूसरा टी20 मैच कोलंबो (R.Premadasa Stadium, Colombo) में खेल जाना है. पहले यह मुकाबला 27 जुलाई को आयोजित होना था, लेकिन क्रुणाल पंड्या के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इसे अगले दिन के लिए रिशिड्यूल कर दिया गया था. क्रुणाल पंड्या को छोड़कर भारत के सभी खिलाड़ियों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जो इस सीरीज के लिए काफी राहत की खबर है.
भारत ने पहले टी20 मैच में 38 रन से जीत दर्ज की थी. ऐसे में टीम इंडिया की कोशिशें इस मुकाबले को जीतकर शृंखला पर कब्जा जमाने की होंगी. वहीं श्रीलंका वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब कम से कम टी20 सीरीज को अपने नाम दुख को कुछ कम करना चाहेगी.
कितने बजे शुरू होगा Sri Lanka और India के बीच दूसरा टी20 मैच?
दोनों टीमों के बीच सीरीज का यह दूसरा मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. टॉस इससे आधा घंटा पहले होगा.
कहां देख सकेंगे Sri Lanka vs India, 2nd T20I मैच?
इस मैच का लाइव प्रसारण SONY TEN 1 & SONY TEN 1 HD, SONY SIX & SONY SIX HD, SONY TEN 3 और SONY TEN 3 HD (Hindi) पर देखा जा सकता है, जबकि SONY TEN 4 और SONY TEN 4 HD तमिल और तेलुगू भाषा में इसका टेलीकास्ट होगा.
कैसे देखें श्रीलंका और भारत के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
Sri Lanka vs India, 2nd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV एप पर उपलब्ध रहेगी.
भारत-श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच के लिए टीमों में कौन-कौन खिलाड़ी?
TRENDING NOW
भारत की टी20 टीम (India squad for T20I series against Sri Lanka): शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीकल, रितुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के. गौतम, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया.
श्रीलंका की टी20 टीम (Sri Lanka squad for T20 series against India): दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (उप-कप्तान), अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षा, पथुम निसांका, चरित असालांका, वानेंदु हसरंगा, एशेल बंडारा, मिनोद भानुका, लाहिरु उडारा, रमेश मेंडिस, चामिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नाण्डो, दुष्मंता चमीरा, लक्षण संदाकन, अकिला धनंजय, शिरान फर्नाण्डो, शिरान फर्नांडो, धनंजय लक्षण, इशान जयारत्ने, प्रवीम जयविक्रमा, कसुन रजीता, लाहिरु कुमारा और इसरु उडाना.
