- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news sri lanka vs india 3rd t20i rahul dravid believes that the new crop of indian players will learn with experience 4851765
Sri Lanka vs India, 3rd T20I: टी20 सीरीज गंवाने पर कोच Rahul Dravid का बयान- खिलाड़ियों के लिए अच्छा सबक रहा...
Sri Lanka vs India, 3rd T20I: श्रीलंका की भारत के खिलाफ आठ टी20 द्विपक्षीय शृंखलाओं में यह पहली जीत रही.
Published On Jul 30, 2021, 08:18 AM IST
Last UpdatedJul 30, 2021, 08:18 AM IST
Sri Lanka vs India, 3rd T20I: श्रीलंका ने भारत को तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में करारी हार दी है. भारतीय टीम ने शृंखला का पहला मैच 38 मैच से अपने नाम किया था, लेकिन इसके बाद उसे 4 और 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. कोरोना संक्रमण से जुड़े पृथकवास प्रोटोकॉल के कारण भारत के नौ प्रमुख खिलाड़ी यह मैच नहीं खेल सके थे. श्रीलंका के हाथों टी20 श्रृंखला में मिली हार के बाद भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा कि इससे नयी पीढी के युवा भारतीय बल्लेबाजों ने सीखा कि सभी विकेट सपाट नहीं होती और उन्हें कम स्कोर वाली पिचों पर खेलने का हुनर सीखना होगा.
यह पूछने पर कि क्या वह युवा बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश हैं, द्रविड़ ने ना में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं निराश नहीं हूं क्योंकि वे सभी युवा है. वे अनुभव से सीखेंगे. इस तरह के हालात और गेंदबाजी का सामना करने से सीखेंगे. श्रीलंकाई टीम की गेंदबाजी बहुत अच्छी है.’’
We’ve got 11 to choose from and all 11 are playing: Rahul Dravid 😄
From the playing/remaining 11, who are you looking forward to 😉
WATCH NOW!
📺 Sony TEN 1, Sony TEN 3, Sony TEN 4, Sony SIX#JeetneKiZid #HungerToWin #SLvIND #INDvSL pic.twitter.com/NNuNEv9VTT
— Sony Sports (@SonySportsIndia) July 28, 2021
उन्होंने कहा, ‘‘वे कुछ और रन बनाना चाहते होंगे. उन्हें यह सीखने को मिला कि हर पिच सपाट नहीं होगी. हमें इस तरह की पिचों पर 130 . 140 रन बनाना सीखना होगा.’’
द्रविड़ ने कहा, ‘‘युवा खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा सबक रहा. वे अपने प्रदर्शन का आत्ममंथन करके आगे बेहतर रणनीति बना सकेंगे. टी20 क्रिकेट में इस तरह के हालात अधिक नहीं मिलते, लेकिन मिलने पर आपको बेहतर खेलना आना चाहिए.’’
श्रीलंका की भारत के खिलाफ आठ टी20 द्विपक्षीय शृंखलाओं में यह पहली जीत है. यही नहीं उसने भारत के खिलाफ 2008 के बाद किसी भी प्रारूप में पहली सीरीज जीती.भारत टीम मुकाबले में महज 81 रन पर सिमट गई, जो पूरे 20 ओवर खेलने के बाद टी20 में न्यूनतम स्कोर है.