- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news sri lanka vs india kusal perera out of entire india tour binura fernando to miss odi series 4818454
Sri Lanka vs India: Kusal Perera पूरे टूर्नामेंट से OUT, वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे Binura Fernando
SL vs IND: भारत-श्रीलंका के बीच 6 मैचों की सीमित ओवरों की शृंखला 18 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जिससे पहले श्रीलंकाई फैंस के लिए बुरी खबर है.
Published On Jul 16, 2021, 02:57 PM IST
Last UpdatedJul 16, 2021, 02:57 PM IST
Sri Lanka vs India (3 ODIs, 3 T20s) : भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से सीमित ओवरों की सीरीज शुरू होने जा रही है. इससे पहले ही श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है. उसके दो खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले ही परेशानी खड़ी कर चुके हैं. टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा (Kusal Perera) चोट के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की पूरी श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे, जबकि तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो (Binura Fernando) वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.
कुसल परेरा के दाहिने कंधे में खिंचाव है, जबकि बिनुरा फर्नांडो के टखने में प्रैक्टिस के दौरान मोच आ गई थी, जिसके चलते दोनों फिलहाल अनफिट हैं. इन खिलाड़ियों का टीम में ना होना मेजबान श्रीलंका के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.
श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘‘कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे और टी20 शृंखला नहीं खेल सकेंगे. उनके दाहिने कंधे में खिंचाव आ गया है । तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो बायें टखने में मोच के कारण वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.’’
विराट कोहली और अन्य अहम खिलाड़ियों के इंग्लैंड दौरे पर जाने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को सीमित ओवरों की टीम इंडिया की कमान सौंपी गई. श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय सीमित ओवरों की टीम में भले ही छह खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव नहीं है. चयनकर्ताओं ने रुतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया जैसे कई उभरते हुए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है.
भारत के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल (India Tour of Sri Lanka 2021 Full Schedule)
18 जुलाई – पहला वनडे, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दोपहर 3 बजे से)
20 जुलाई – दूसरा वनडे, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दोपहर 3 बजे से)
23 जुलाई – तीसरा वनडे, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दोपहर 3 बजे से)
25 जुलाई – पहला टी20, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (रात 8 बजे से)
27 जुलाई – दूसरा टी20, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (रात 8 बजे से)
29 जुलाई – तीसरा टी20, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (रात 8 बजे से)