- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news sri lanka vs south africa timba bavuma ruled out of sri lanka tour due to injury keshav maharaj to captain in odi 4933114
Sri Lanka vs South Africa: चोट के चलते Timba Bavuma श्रीलंका दौरे से बाहर, इन्हें मिली वनडे टीम की कमान
Sri Lanka vs South Africa: चोट के चलते Timba Bavuma के अंगूठे में पहले वनडे मैच के दौरान फ्रेक्चर आ गया है.
Published On Sep 03, 2021, 10:35 PM IST
Last UpdatedSep 03, 2021, 10:35 PM IST
South Africa Tour of Sri Lanka 2021: साउथ अफ्रीका की टीम इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है जहां उन्हें मेजबानों के खिलाफ तीन वनडे सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच इतने (Sri Lanka vs South Africa) ही टी20 मैच खेले जाएंगे. पहले वनडे मैच में हार के बाद अफ्रीकी टीम के लिए शुक्रवार को एक बुरी खबर आई. कप्तान टिम्बा बावुमा (Temba Bavuma) पूरे दौरे से ही बाहर हो गए हैं. अंगूठे की चोट के चलते वो आगे अब वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए केशव महाराज को टीम की कमान सौंपी है. हालांकि टी20 में कप्तानी कौन करेगा इसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है.
सीएसए (सीएसए) ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि टिम्बा बावुमा (Temba Bavuma) के सिटी स्कैन ने फ्रैक्चर का संकेत मिले है. ऐसे में उनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ ने उन्हें वापस देश लौटकर ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी है.
बावुमा गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे. दक्षिण अफ्रीका के लक्ष्य का पीछा करने के 26वें ओवर में उनके अंगूठे में चोट लग गई. गेंद को मिड-विकेट पर धकेलने के बाद, बावुमा क्षेत्ररक्षक के थ्रो से बचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अंगूठे पर चोट लग गई.
उन्होंने तुरंत अपना दस्ताना उतार दिया और कुछ देर तक मैदन पर मेडिकल स्टाफ ने उनके चोट को ठीक करने की कोशीश की पर हो नहीं सका. दो ओवर बाद, बावुमा (Temba Bavuma) ने 53 गेंदों में 38 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने मैच को 14 रनों से हार गई.
तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है. दूसरा वनडे मैच शनिवार को और उसके बाद अंतिम मैच मंगलवार को होना है.