add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL Mega Auction 2022: Sunil Gavaskar को उम्मीद- नीलामी में सबसे महंगे साबित होंगे ये तीन खिलाड़ी

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को लगता है कि शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन इस साल सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी साबित होंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 11, 2022 1:05 PM IST

Sunil Gavaskar Predict These Three Indian Players Might Get Highest Price in IPL Auction 2022: आईपीएल के 15वें सीजन (IPL 2022) के लिए शनिवार और रविवार (12 और 13 फरवरी) को मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) होना है. इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज की टीमें शुक्रवार को तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेल रही हैं. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते दिखेंगे, ताकि वह फ्रैंचाइजियों को अपने ऊपर बोली लगाने के लिए प्रभावित कर सकें. इस मैच से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने उन तीन भारतीय खिलाड़ियों का नाम बताया, जिनके सबसे महंगा बिकने की उम्मीद है.

विराट कोहली (Virat Kohli), एमएस धोनी (MS Dhoni), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), केएल राहुल (KL Rahul) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जैसे स्टार खिलाड़ी पहले ही अपनी-अपनी आईकन टीमों के पास रिटेन हैं. लेकिन ऑक्शन के लिए अभी भी कई स्टार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन पर खूब धन वर्षा होने की उम्मीद है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले जब स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर सुनील गावस्कर से ऐसे तीन भारतीय खिलाड़ियों का नाम पूछा गया तो उन्होंने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), ईशान किशन (Ishan Kishan) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का नाम लिया.

72 वर्षीय गावस्कर ने कहा, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इस लीग के बड़े बल्लेबाजों में शुमार हैं. इसके अलावा उन्हें इस लीग में कप्तानी का भी अनुभव है और इस लीग में अभी भी कई टीमें अपने लिए कप्तान खिलाड़ी ढूंढ रही हैं. ऐसे में उन पर खूब पैसा बरस सकता है. इसके अलावा ईशान किशन भी महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में शुमार होंगे.

उन्होंने कहा, ‘शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भी सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. वह शानदार फॉर्म में हैं उनकी फिटनेस भी उम्दा है. भले वह 36 साल के हैं लेकिन उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है. इसके अलावा वह अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, जो कप्तानी भी कर सकते हैं. ऐसे में उन पर सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है.

बता दें अभी आईपीएल में 3 टीमें अपने लिए नया कप्तान ढूंढ रही हैं. पंजाब किंग्स (PBKS) का साथ केएल राहुल ने छोड़ दिया है, जिसके बाद उन्हें भी नया कप्तान चाहिए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) में विराट कोहली कप्तानी छोड़ चुके हैं ऐसे में उन्हें भी अपने लिया नया कप्तान चाहिए. इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स को भी कप्तान खिलाड़ी की दरकार है.