• Home
  • News
  • Cricket news syed mushtaq ali trophy 2021 sarfaraz khan and three other covid 19 positive trouble for ajinkya rahane lead team 5072164

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: Sarfaraz khan सहित मुंबई के चार क्रिकेटर्स को हुआ कोरोना

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: सभी चार क्रिकेटर्स को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है.

Edited By : India.com Staff |Oct 27, 2021, 06:04 PM IST

Published On Oct 27, 2021, 06:04 PM IST

Last UpdatedOct 27, 2021, 06:04 PM IST

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: सैय्यद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी 2021-22 सीजन के शुरू होने से पहले ही मुंबई की टीम का तगड़ा झटका लगा है. चार खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. टीम को अपने अभियान की शुरुआत करने लिए गुवाहाटी पहुंचना था. तभी, एयरपोर्ट पर कोरोना संक्रमण के मामलो के बारे में जानकारी मिली. मुंबई की टीम सैय्यद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में अजिंक्‍य रहाणे की कप्‍तानी में मैदान में उतरेगी.

पांच नवंबर से सैय्यद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी के आगामी सीजन की शुरुआत होने जा रही है. जिसके चलते टूर्नामेंट में भाग लेने के मकसद से मुंबई की टीम निकली थी. कुछ घंटे पहले ही चार क्रिकेटर्स को बाहर बैठना पड़ा. अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली मुंबई टीम को सुबह गुवाहाटी पहुंचना था. इससे पहले ही एयरपोर्ट पर सरफराज खान, प्रशांत सोलंकी, शम्स मुलानी और साईराज पाटिल टेस्ट के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, उन सभी पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों को घर भेज दिया गया और सात दिनों के लिए आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) जल्द ही उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों को भेजने की घोषणा करेगा. मुंबई की टीम में रुतुराज गायकवाड़, केदान जाधव जैसे खिलाड़ी खेल रहे हैं। रुतुराज ने आईपीएल 2021 में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की तरफ से खेलते हुए सर्वाधिक रन बनाए थे।

 

Editor's Pick