• Home
  • News
  • Cricket news t10 league adil rashids hat trick helps delhi bulls to 49 run win 5121783

T10 League में आदिल राशिद की हैट्रिक, दिल्ली बुल्स ने दर्ज की जीत

T10 League 2021-22, Team Abu Dhabi vs Delhi Bulls, टी10 लीग में आदिल राशिद ने हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया है. आदिल राशिद ने इस मैच में 2 ओवर गेंदबाजी करते हुए महज 15 रन दिए.

Edited By : India.com Staff |Dec 03, 2021, 02:26 PM IST

Published On Dec 03, 2021, 02:26 PM IST

Last UpdatedDec 03, 2021, 02:26 PM IST

T10 League 2021-22, Team Abu Dhabi vs Delhi Bulls, 30th Match: टी10 लीग में आबू धाबी (Team Abu Dhabi) और दिल्ली बुल्स (Delhi Bulls) के बीच 2 दिसंबर को शेख जायेद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में सीजन का 30वां मैच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने 49 रन से जीत दर्ज की. दिल्ली की जीत में आदिल राशिद (Adil Rashid) का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने हैट्रिक झटकी. अंकतालिका पर नजर डालें, तो दिल्ली 10 में से 7 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है, जबकि आबु धाबी +0.595 नेट रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर है.

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुल्ली बुल्स ने 5 विकेट खोकर 135 रन बनाए. दिल्ली को 7 के योग पर चंद्रपॉल हेमराज (1) के रूप में शुरुआती झटका लगा. इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रदरफोर्ड 22 बॉल में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गुरबाज ने 29 गेंदों में 11 बाउंड्री की मदद से 69 रन की पारी खेली. ये दोनों बल्लेबाज रन आउट हुए. विपक्षी टीम की ओर से शेल्डन कॉट्रेल, लियाम लिविंगस्टोन और नवीन उल हक ने 1-1 शिकार किए.

टारगेट का पीछा करने उतरी आबु धाबी को भी 7 के स्कोर पर पहला झटका लगा. पॉल स्टर्लिंग महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद फिलिप सॉल्ट ने 9 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 25 रन की पारी खेली.

पारी के पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर आदिल राशिद ने लियाम लिविंगस्टोन (29) को गुरबाज के हाथों कैच आउट कराया. अगली गेंद पर कॉलिन इंग्राम बोल्ड हो गए. अब राशिद को अगली गेंद पर एक और विकेट की दरकार थी. उन्होंने पांचवीं बॉल पर जेमी ओवरटन को बोल्ड कर हैट्रिक पूरी की.

राशिद खान ने 2 ओवरों में 15 रन देकर 3 शिकार किए. उनके अलावा डोमिनक डार्क्स ने भी 15 रन देकर 3 शिकार किए. दोनों गेंदबाजों के सामने आबु धाबी निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर महज 86 रन ही बना सकी.

Editor's Pick