• Home
  • News
  • Cricket news t20 world cup 2021 afghanistan players strictly told by taliban to keep their emotions in control amid national anthem 5076182

T20 World Cup 2021: अफगानिस्तान को तालिबानी सरकार से मिली चेतावनी, अपनी भावनाओं पर काबू रखें

टी20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में अफगान खिलाड़ी देश के राष्ट्र गान के दौरान भावुक नजर आए थे.

Edited By : India.com Staff |Oct 29, 2021, 08:33 PM IST

Published On Oct 29, 2021, 08:33 PM IST

Last UpdatedOct 29, 2021, 08:33 PM IST

T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में अफगानिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है. टीम ने अपना पहला मैच 25 अक्टूबर यानी सोमवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था. यहां उसने 130 रन के बड़े अंतर से धमाकेदार जीत दर्ज की. लेकिन मैच से पहले जब अफगानिस्तान का राष्ट्र गान चल रहा था, तब अफगानिस्तान खिलाड़ी भावुक दिखे और उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे. अफगानिस्तान में इन दिनों तालिबान का राज है और खिलाड़ियों के भावुक होने की बात उसे पसंद नहीं आई और उसने सख्त लहजे में अपने खिलाड़ियों को भावनाओं पर काबू रखने की चेतावनी दी है.

अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद अफगानिस्तान में पहले ही उसका राष्ट्रीय ध्वज बदल दिया है और वहां देश में राष्ट्र गान पर भी प्रतिबंध है. ऐसे में जब इंटरनेशनल स्टेज पर उन्होंने अपना पुराना राष्ट्रीय गान सुना तो वे भावुक हो गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूज 9 की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी नई तालिबानी सरकार से इस निर्देश के बाद खिलाड़ियों ने आपस में टीम मीटिंग कर यह फैसला किया है कि वे अब अपनी भावनाओं पर काबू रखेंगे और सभी खिलाड़ी अपना फोकस क्रिकेट पर रखेंगे. जब से इस देश में तालिबान राज आया है, तब से देश में खेल भी प्रभावित हो रहे हैं. इनका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है.

अफगानिस्तान टीम शुक्रवार को पाकिस्तान से भिड़ रही है. यह इस टी20 वर्ल्ड कप में उसका दूसरा मुकाबला है. इस मैच से पहले टीम के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) से जब वर्ल्ड कप में उनकी योजनाओं पर सवाल किया गया तो उन्होंने जोर देते हुए कहा, ‘हमारी टीम उस ढंग से क्रिकेट खेलना चाहती है, जिससे उनके फैन्स खेल का लुत्फ उठा सकें और जश्न मना सकें.’

उन्होंने कहा, ‘अब चीजें बेहतर हो रही हैं. घर में भी सब सामान्य हो रहा है. हम कामना कर सकते हैं कि भविष्य में भी सब बेहतर होता जाएगा. हम यहां एक टीम के तौर पर क्रिकेट खेलने आए हैं और हम सभी ऐसा प्रदर्शन करना चाहते हैं, जिससे हम जश्न मनाने का मौका दे सकें. यही वह है, जो हमारे हाथ में है और हम अपने फैन्स के लिए यह कर सकते हैं. हम पूरे टूर्नामेंट में इसे करते रहना चाहेंगे.’

Editor's Pick