This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ENG vs BAN: सफेद गेंद के क्रिकेट में इंग्लैंड मजबूत होता जा रहा है, इयोन मोर्गन ने बांग्लादेश की जीत पर कहा...
ENG vs BAN: जेसन रॉय के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड की टीम ने बांग्लादेश पर आठ विकेट से जीत दर्ज की.
Written by India.com Staff
Last Published on - October 27, 2021 9:33 PM IST

T20 World Cup 2021: टी20 विश्व कप 2021 के अपने मुकाबले में आज इंग्लैंड की टीम ने बांग्लादेश पर बड़ी जीत दर्ज की. मैच के बाद कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि इंग्लैंड की सफेद गेंद के क्रिकेट में प्रगति सराहनीय है.
बांलादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए केवल 125 रनों का लक्ष्य दिया. मोर्गन की टीम ने जेसन रॉय के अर्धशतक की मदद से आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
इयोन मोर्गन ने कहा, ‘‘हमारा सफेद गेंद का क्रिकेट जितनी प्रगति कर रहा है, वो प्रशंसनीय है. 2019 विश्व कप की सफलता में शामिल होने वाले हमारे कई खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट में भी योगदान दिया. ’’
T20 World Cup 2021: मोर्गन ने बुधवार के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘गेंदबाजों ने टूर्नामेंट की शुरूआत बेहतरीन तरीके से की, उन्होंने आज फिर अच्छा प्रदर्शन किया, अनुशासित गेंदबाजी की और बेहतरीन कैच लपककर मैदान में अच्छा क्षेत्ररक्षण किया. ’’
उन्होंने कहा, ‘‘जेसन रॉय और डेविड मलान ने विकेट पर कुछ समय बिताया, जो अच्छा था. जेसन को फार्म में देखना शानदार था. ’’
जेसन रॉय को 38 गेंद की अर्धशतकीय पारी के लिये मैन आफ द मैच चुना गया. उन्होंने कहा, ‘‘इस जीत का काफी श्रेय फिर से हमारे गेंदबाजों को जाता है. मैं जहां तक संभव हो, अच्छी शुरूआत करना चाहता था लेकिन इन पिचों पर ऐसा करने में मुश्किल हो सकती है. आज मैंने कुछ अच्छे शॉट लगाये. ’’
T20 World Cup 2021: उन्होंने साथ ही कहा कि वह अब पहले से अच्छी तरह से स्पिन गेंदबाजी का सामना कर सकते हैं. रॉय ने कहा, ‘‘आज बड़ी परीक्षा थी इसलिये मैंने जो भी सीखा था, उसका इस्तेमाल किया. ’’
बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने कहा कि उनकी टीम अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन से निराश थी. उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा विकेट था, लेकिन हमने अच्छी शुरूआत नहीं की और कोई अच्छी भागीदारी भी नहीं बनायी. हम अच्छी शुरूआत करने में असफल हो रहे हैं और इन पिचों पर बाद में काफी मुश्किल होती है. अब अगले मैचों में हमें अच्छी रणनीति बनानी होगी.’’;
