- Home
- News
- Cricket news t20 world cup 2021 eng vs nz 1st semi final match report and highlights new zealand beat england and enters into final 5090963
T20 World Cup 2021- ENG vs NZ- Jimmy Nisham और Daryl Mitchell ने कराई न्यूजीलैंड की नैया पार, इंग्लैंड को हराकर पहली बार फाइनल में
मैच में अंतिम ओवरों तक इंग्लैंड जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन जिम्मी नीशम और डैरेल मिशेल की विस्फोटक पारी ने उससे मैच छीन लिया.
Published On Nov 10, 2021, 11:18 PM IST
Last UpdatedNov 10, 2021, 11:18 PM IST
T20 World Cup 2021 ENG vs NZ 1st Semi Final Match Report And Highlights: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. 167 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए उसके लिए (Daryl Mitchell) डैरेल मिशेल (72*) और जिम्मी नीशम (27) की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत यह धमाकेदार जीत दर्ज की है. मिशेल अंत तक आउट नहीं हुए 47 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से यह पारी खेलने वाले मिशेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 167 र का लक्ष्य था और उसकी शुरुआत बेहद खराब रही. (Martin Guptill) मार्टिन गुप्टिल (5) और कप्तान (Kane Williamson) केन विलियमसन (5) सस्ते में ही आउट होकर टीम को पावरप्ले में ही मुश्किल में फंसा गए. लेकिन इसके बाद (Davon Conway) डेवन कॉन्वे (46) और ने सूझबूझ से पारी को आगे बढ़ाया और अपनी टीम को मैच में वापस लाने का काम किया. यहां 46 के स्कोर पर कॉन्वे स्टंप आउट हो गए. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स (2) कुछ खास नहीं कर पाए.
लेकिन इसके बाद जिम्मी नीशम बल्लेबाजी पर उतरे और उन्होंने तेजी से रन जुटाते हुए इंग्लैंड के हाथ में आई बाजी को छीनने का प्रयास किया. उन्होंने 11 गेंदों में 27 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और एकमात्र चौका था वह आदिल रशीद की गेंद पर आउट जरूर हुए लेकिन न्यूजीलैंड को जीत के दरवाजे पर ला चुके थे. जब वह बल्लेबाजी पर उतरे थे, तब कीवी टीम को आखिरी 5 ओवर में 60 रन की दरकार थी.
ओपनिंग बल्लेबाज डैरेल मिशेल अंत तक क्रीज पर जमे रहे. पहले उन्होंने पारी को आराम से परिस्थितियों को समझते हुए आगे बढ़ाया, जबकि अंत में जब मैच समेटने का वक्त आया तो उन्होंने भी चौके छक्के बरसाने में देर नहीं की और अपनी टीम को जीत तक पहुंचा दिया.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट खोकर 166 रन बनाए. सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 रन जुटाए. जॉनी बेयरस्टो 13 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद जोस बटलर (29) भी चलते बने.
यहां से डेविड मलान ने मोईन अली के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की, जिसके दम पर टीम ने मजबूत स्कोर की ओर भड़ना शुरू कर दिया. मलान 30 बॉल में 41 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद मोईन अली ने 37 गेंदों में 5 बाउंड्री की मदद से 51 रन की नाबाद पारी खेल टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. विपक्षी टीम की ओर से टिम साउदी, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी और जेम्स नीशाम ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.