- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news t20 world cup 2021 ind vs nz india should not over rely on jasprit bumrah says muttiah muralitharan 5076233
T20 World Cup 2021- Jasprit Bumrah पर ज्यादा निर्भर न रहे भारत, सही संतुलन की जरूरत: Muttiah Muralitharan
मुरलीधरन ने कहा कि टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह पर ज्यादा निर्भर है उन्हें सही संतुलन ढूंढने की जरूरत है.
Published On Oct 29, 2021, 09:49 PM IST
Last UpdatedOct 29, 2021, 09:49 PM IST
दुनिया के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) ने भारत को न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के खिलाफ मैच से पहले अहम सलाह दी है. मुरली ने कहा कि भारतीय टीम गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर जरूरत से ज्यादा ‘निर्भर’ है. टीम इंडिया को उन पर से यह भार कर कर सही संतुलन तलाशना चाहिए. इसके अलावा टीम को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से कुछ ओवर की गेंदबाजी भी करानी चाहिए.
भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में एक भी विकेट नहीं झटक सके. इससे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और बाबर आजम (Babar Azam) ने आराम से 152 रन का लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से जीत दर्ज की, जो वर्ल्ड कप मैच में भारत पर उनकी पहली जीत है.
मुरलीधरन ने आईसीसी (ICC) में अपने कॉलम में लिखा, ‘गेंदबाजी के संबंध में मुझे जिस टीम की चिंता है, वह भारत है. जसप्रीत बुमराह ‘मैच विजेता’ हैं. लेकिन गेंदबाजी के पहलू में वे उन पर अति निर्भर दिखते हैं.’
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन तेज गेंदबाजों को खिलाया था लेकिन मुरलीधरन को लगता है कि कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अंतिम एकादश में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को शामिल करने पर विचार कर सकते हैं और साथ ही ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या से कुछ ओवर करा सकते हैं, जो पहले मैच में पूरी तरह से बल्लेबाज के तौर पर खेले थे.
उन्होंने कहा, ‘वे टीम में एक लेग स्पिनर खिला सकते हैं या शायद रविचंद्रन अश्विन को. इससे दो तेज गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी के लिए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पर भी निर्भर कर सकते हैं.’
टेस्ट क्रिकेट में मुरलीधरन के नाम 800 और वनडे क्रिकेट में 534 विकेट हैं, उन्होंने कहा, ‘यह बस बुमराह पर ज्यादा निर्भरता के बजाए सही संतुलन ढूंढना है.’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि जहां तक बेहतरीन स्थिति में होने की बात है तो मुझे लगता है कि पाकिस्तान अच्छा दिख रहा है क्योंकि उन्होंने अपने ग्रुप में दो मजबूत टीम भारत और न्यूजीलैंड को हराया है.’
मुरलीधरन ने कहा, ‘उनके पास अपार प्रतिभा है, जो हमेशा से रहा है लेकिन वेस्टइंडीज की तरह ही बीते समय में उनके लिए कुछ खराब दिन भी रहे जिसमें वे काफी खराब खेले थे.’