- Home
- News
- Cricket news t20 world cup 2021 india vs scotland virat kohli get challenge from spinner mark watt 5066084
क्वालीफायर में जीत की हैट्रिक लगाकर स्कॉटलैंड ने दी Virat Kohli को चुनौती, 'सभी टीमों को हमारा डर होना चाहिए'
टी20 विश्व कप 2021 के क्वालीफायर में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश, ओमान और पापुआ न्यू गिनी को हराया.
Published On Oct 23, 2021, 12:11 PM IST
Last UpdatedOct 23, 2021, 12:11 PM IST
स्कॉटलैंड की टीम ने टी20 विश्व कप 2021 के क्वालीफायर राउंड में अपने सभी तीन मैच जीतकर भारत के ग्रुप में जगह पक्की कर ली है. स्कॉटलैंड ने इस दौरान बांग्लादेश, पापुआ न्यू गिनी और ओमान को हराया. टीम के स्पिनर मार्क वॉट ने इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को चुनौती दी है. वॉट का कहना है कि कोई भी टीम उन्हें हल्के में लेने की गलती ना करे. सभी टीमों के मन में स्कॉटलैंड को लेकर डर होना चाहिए.
मिरर स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान मार्क वॉट ने कहा, “मेरे पास विराट कोहली को लेकर कुछ प्लान हैं. मैं उन्हें तंग करने वाला हूं. मुझे लगता है कि उन्हें परेशान होना चाहिए. यही वजह है कि आप यह खेल खेलते हो. आप बड़े स्टार के खिलाफ खेलना चाहते हो. अब खुद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सामने चुनौती देना चाहते हो और वो निश्चित तौर पर बेस्ट हैं. हमारे सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं.”
मार्क वॉट ने कहा, “हम कुछ टीमों को निराश करने वाले हैं. मुझे लगता है कि हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते. हमने पहले भी ऐसा किया है. हमने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीमों को हराया है. हमने यहां बांग्लादेश को मात दी है. मुझे नहीं लगता कि अन्य टीम हमें हल्के में लेने वाली हैं. सभी टीमों के मन में स्कॉटलैंड को लेकर डर होना चाहिए. हम लोग बहुत अच्छी फॉर्म में हैं. इसी लय के साथ हम टूर्नामेंट में आगे खेलने वाले हैं. मुझे नहीं लगता कि हमें आगे कुछ अलग करने की जरूरत है. हमने तीन में से तीन मैच जीते हैं.”