This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
T20 World Cup 2021: Mohammad Rizwan का इलाज करने वाले डॉक्टर बोले- ICU के बाद मैदान पर देखकर हम सभी हैरान थे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले मोहम्मद रिजवान सीने में संक्रमण के कारण 35 घंटे तक ICU में भर्ती थे.
Written by India.com Staff
Last Published on - November 13, 2021 8:56 AM IST

पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के जज्बे से हर कोई हैरान है. यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती था. जिन डॉक्टरों ने रिजवान का इलाज किया वही उनके इतनी जल्दी स्वस्थ होने से हैरान हैं. डॉक्टरों ने कहा कि उनका अदम्स साहस और खेल के प्रति उनका जुनून देखते ही बनता है. वह आईसीयू में भर्ती होने के दौरान भी लगातार यह बोल रहे थे कि मुझे खेलना है और टीम के साथ रहना है. मोहम्मद रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए.
डॉक्टरों ने बताया कि वह दो रातें आईसीयू में भर्ती रहने के बाद इस मैच से पहले टीम में शामिल हुए थे. वह पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे हुए थे. इस बारे में दुबई के मेडिओर अस्पताल में विशेषज्ञ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. साहिर सैनालबदीन याद करते हुए कहा, ‘मैं उनके इतनी तेजी से ठीक होने से चकित हूं.’ रिजवान ने 9 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे मेडिओर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में सीने में संक्रमण के कारण भर्ती हुए थे. वह बुखार, लगातार खांसी और सीने में जकड़न से पीड़ित थे.
डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका इलाज करना शुरू किया और उनके दर्द को कम करने के लिए दवाएं दीं. डॉ. साहिर ने कहा, ‘भर्ती के समय उनका दर्द 10/10 था. इसलिए हमने स्थिति को देखते हुए उनका इलाज जारी रखा.’
उनकी जांच के बाद आई रिपोर्ट में पता चला कि उनको सीने में संक्रमण की समस्या है. इसके बाद, मेडिकल टीम ने 29 साल के क्रिकेटर को आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया और उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी.
इलाज के दौरान रिजवान को कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा. डॉ. साहिर ने कहा, ‘रिजवान को गंभीर संक्रमण था. सेमीफाइनल से पहले रिकवरी और फिटनेस हासिल करना असंभव लग रहा था. किसी को भी इससे ठीक होने में आमतौर पर 5 से 7 सात दिन लगते हैं’
हालांकि, क्रिकेटर बीमार था. लेकिन उसने जबरदस्त इच्छाशक्ति दिखाई. डॉक्टर ने बताया, ‘उन्होंने सेमीफाइनल में खेलने के लिए भगवान पर विश्वास बनाए रखा.’ आईसीयू में रिजवान की दो रातों के इलाज के बाद महत्वपूर्ण सुधार दिखा. डॉक्टर का मानना है कि उनके तेजी से ठीक होने में कई और कारणों का योगदान रहा.
डॉ. साहिर बताते हैं कि बीमारी के दौरान रिजवान साहस और आत्मविश्वास से भरे थे. एक खिलाड़ी के रूप में उनकी शारीरिक फिटनेस और सहनशक्ति का स्तर उनके जल्दी ठीक होने में अहम रहा. वह 35 घंटे तक आईसीयू में रहे थे. इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख के बाद रिजवान को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. क्रिकेटर के ठीक होने से सभी खुश थे. टीम के अधिकारी लगातार मेडिकल टीम के संपर्क में थे.
TRENDING NOW
डॉ साहिर के मुताबिक, ‘खेल आयोजनों के दौरान, हमने खिलाड़ियों को चोटों के साथ आते देखा है. लेकिन यह पहली बार था, जब इस पैमाने के गंभीर संक्रमण से पीड़ित खिलाड़ी इतनी जल्दी ठीक हो गया हो. जब रिजवान ने बड़े-बड़े छक्के लगाए, तो हम सभी खुश थे.’ रिजवान ने डॉक्टर और उनकी टीम को उनके समर्थन और देखभाल के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही उन्हें हस्ताक्षर की हुई जर्सी भी भेंट की.
(इनपुट: आईएएनएस)
