- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news t20 world cup 2021 live streaming pak vs sco t20 world cup 2021 live streaming when and where to watch pakistan vs scotland matches on tv and online and radio 5085675
PAK vs SCO LIVE Streaming, T20 World Cup 2021: यहां देखें पाकिस्तान vs स्कॉटलैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट, रेडियो पर LIVE कॉमेंट्री भी उपलब्ध
PAK vs SCO Live Streaming, T20 World Cup 2021, Pakistan vs Scotland, 41st Match.
Published On Nov 07, 2021, 08:31 AM IST
Last UpdatedNov 07, 2021, 08:31 AM IST
PAK vs SCO Live Streaming, T20 World Cup 2021, Pakistan vs Scotland, 41st Match:
पूर्व चैंपियन पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में ग्रुप दो के अपने आखिरी मुकाबले में रविवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ अजेय क्रम को जारी रखना चाहेगा।
पाकिस्तान ने 2009 में इस खिताब को जीता था और टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में टीम का अब तक का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा है। उसने ग्रुप दो के अपने सभी मुकाबले शानदार तरीके से जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को 10 और न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे।
अफगानिस्तान से उन्हें कड़ी टक्कर मिली लेकिन आसिफ अली ने छह गेंदों में चार छक्के जड़कर मैच का रुख पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया था। टीम ने अपने पिछले मैच में नामीबिया पर 45 रन की जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
कब और कहां खेला जाएगा Pakistan vs Scotland मैच?
Pakistan vs Scotland मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह (Sharjah Cricket Stadium, Sharjah) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच से आधा घंटा पहले होगा.
कहां देख सकेंगे Pakistan vs Scotland मैच का Live Telecast?
आप विश्व कप मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी और इंग्लिश देख सकेंगे.
कहां सुन सकेंगे Pakistan vs Scotland मैच का Live कॉमेंट्री?
आप आकाशवाणी (All India Radio) के चैनल पर टी20 वर्ल्ड कप के हर मैच का सीधा प्रसारण लाइव बॉल बाय बॉल कॉमेंट्री के माध्यम से सुन सकते हैं.
कहां देखें Pakistan vs Scotland मैच की live streaming?
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर उपलब्ध रहेगी.
Pakistan vs Scotland की टीमों में कौन कौन खिलाड़ी?
ICC T20 World Cup, Pakistan Squad: केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।
ICC T20 World Cup, Scotland Squad: काइल कोएट्ज़र (कप्तान), रिची बेरिंगटन, डायलन बज, मैथ्यू क्रॉस, जोश डेवी, अलास्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, माइकल लीस्क, कैलम मैकलियोड, जॉर्ज मुन्सी, सफ़यान शरीफ, हमज़ा ताहिर, क्रेग वालेस, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील।