- Home
- News
- Cricket news t20 world cup 2021 live streaming sa vs ban t20 world cup 2021 live streaming when and where to watch south africa vs bangladesh matches on tv and online and radio 5079959
SA vs BAN LIVE Streaming, T20 World Cup 2021: यहां देखें साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश मैच का लाइव टेलीकास्ट, रेडियो पर LIVE कॉमेंट्री भी उपलब्ध
SA vs BAN Live Streaming, T20 World Cup 2021, South Africa vs Bangladesh 30th Match.
Published On Nov 02, 2021, 12:03 AM IST
Last UpdatedNov 02, 2021, 12:03 AM IST
SA vs BAN Live Streaming, T20 World Cup 2021, South Africa vs Bangladesh 30th Match: टी20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को दिन के पहले मैच में साउथ अफ्रीका की टीम बांग्लादेश (SA vs BAN T20 World Cup 2021) के खिलाफ मैदान में उतरेगी. इस इस टूर्नामेंट का 30वां मैच है. दोनों टीमें अब तक सुपर 12 राउंड में 3-3 मैच खेल चुकी हैं. साउथ अफ्रीकी टीम को 2 में जीत और एक में हार मिली है, जबकि बांग्लादेश की टीम पहले 3 मैच हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है.
इस बीच बांग्लादेश की टीम अब इस राउंड में जीत दर्ज करना जरूर चाहेगी. अगर मंगलवार को वह साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो अफ्रीकी टीम के लिए भी सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी. अफ्रीकी टीम को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी. हालांकि इसके बाद वह वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही.
बांग्लादेश की अगर बात करें तो उसने अपने पहले तीन मैच श्रीलंका, इंग्लैंड और वेस्टइंजीड के खिलाफ खेले हैं. तीनों में उसे हार मिली और उसके बाकी दो मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं. अगर वह इन टीमों को हराती है तो सेमीफाइनल की राह में इन दोनों का खेल खराब हो सकता है. बांग्लादेश अब इस टूर्नामेंट में उलट-फेर करना ही चाहेगी. हालांकि पहले से ही परेशानियों में जूझ रही बांग्ला टीम को अपने स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के चोटिल होने से झटका जरूर लगा है. शाकिब इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
कब और कहां खेला जाएगा South Africa और Bangladesh के बीच मैच?
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला शेख जायेद स्टेडियम, आबू धाबी (Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi) में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. टॉस इससे आधा घंटा पहले होगा.
कहां देख सकेंगे South Africa vs Bangladesh मैच का Live Telecast?
आप विश्व कप मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी और इंग्लिश देख सकेंगे.
कहां सुन सकेंगे South Africa vs Bangladesh मैच का Live कॉमेंट्री?
आप आकाशवाणी (All India Radio) के चैनल पर टी20 वर्ल्ड कप के हर मैच का सीधा प्रसारण लाइव बॉल बाय बॉल कॉमेंट्री के माध्यम से सुन सकते हैं.
कहां देखें South Africa vs Bangladesh मैच की live streaming?
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर उपलब्ध रहेगी.
ICC T20 World Cup, South Africa Squad: टेम्बाSouth Africa और Bangladesh की टीमों में कौन कौन खिलाड़ी? बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डूसन, एडिन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (WK), डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी, क्विंटन डी कॉक (WK), लुंगी एनगिडी, ब्योर्न फोर्टुइन, वियान मुलडर.
ICC T20 World Cup, Bangladesh Squad: मोहम्मद नईम, लिटन दास (डब्ल्यू), सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह (C), अफीफ हुसैन, महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, नूरुल हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, रुबेल हुसैन