• Home
  • News
  • Cricket news t20 world cup 2021 netherlands ryan ten doeschate retires from international cricket 5066017

T20 World Cup 2021: नामीबिया से हारकर बाहर हुई टीम, हताश ऑलराउंडर ने ले लिया संन्‍यास

T20 World Cup 2021: स्‍कॉटलैंड, बांग्‍लादेश, श्रीलंका के अलावा नामीबिया ने टी20 वर्ल्‍ड कप के अगले चरण में अपनी जगह पक्‍की कर ली है.

Edited By : India.com Staff |Oct 23, 2021, 10:53 AM IST

Published On Oct 23, 2021, 10:53 AM IST

Last UpdatedOct 23, 2021, 10:53 AM IST

T20 World Cup 2021: टी20 विश्‍व कप में क्‍वालीफायर राउंड के बाद सुपर-12 में जगह बनाने वाली चार टीमों का नाम अब स्‍पष्‍ट हो गया है. स्‍कॉटलैंड, बांग्‍लादेश, श्रीलंका के अलावा नामीबिया ने टी20 वर्ल्‍ड कप के अगले चरण में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. शुक्रवार को नामीबिया के हाथों परास्‍त होने के बाद नीदरलैंड का इस विश्‍व कप में क्वालीवाय करने का सपना टूट गया है. टीम की इस नाकामी से हताश नीदरलैंड के ऑलराउंडर ने रियान टेन डोइशे ने बड़ा कदम उठाया. उन्‍होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ही संन्‍यास ले लिया है.

नीदरलैंड को पहले दौर के मैच में नामीबिया ने हराकर बाहर कर दिया था . श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को औपचारिकता का मैच टेन डोइशे ने नहीं खेला.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20 World Cup 2021: उन्होंने क्रिकेट नीदरलैंड द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ यह कठिन दौरा था लेकिन टीम का हिस्सा रहकर अच्छा लगा . इस टीम का पेशेवरपन और प्रतिबद्धता प्रेरक है . मैं खिलाड़ियों, कोचों और क्रिकेट संघ के सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं .’’

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे टेन डोइशे ने श्रीलंका के खिलाफ 2006 में एम्सटेलवीन में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया . उन्होंने 33 वनडे में 1541 रन बनाये जबकि 24 टी20 में 533 रन जोड़े . उन्होने 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 119 और आयरलैंड के खिलाफ 106 रन बनाये थे .

Editor's Pick