- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news t20 world cup 2021 pak vs aus could pakistan beat australia like india records are poor 5091392
T20 World Cup 2021- PAK vs AUS: क्या भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया को भी हरा देगा पाकिस्तान! रिकॉर्ड है खराब
ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मैचों में जब भी दोनों देश आपस में भिड़े हैं पाकिस्तान को हर बार हार का मुंह देखना पड़ा है.
Published On Nov 11, 2021, 12:13 PM IST
Last UpdatedNov 11, 2021, 12:13 PM IST
टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में आज शाम पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया (Pakistan vs Australia) से भिड़ेगी. पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में शानदार लय में है और वह सुपर 12 राउंड में अपने सभी 5 मुकाबले जीतकर यहां पहुंची है. अब सवाल है कि क्या पाकिस्तान कंगारुओं के खिलाफ अपना अजेय अभियान कायम रख पाएगा या ऑस्ट्रेलिया आज उसे घर वापसी को मजबूर कर देगी.
दोनों टीमों के बीच यह सेमीफाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले हालांकि पाकिस्तान की धड़कनें तेज होंगी क्योंकि आईसीसी के नॉकआउट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका रिकॉर्ड शर्मनाक है. वह कंगारू टीम को ICC की नॉकआउट स्टेज में कभी मात नहीं दे पाया है.
इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें साल 2010 में भी आमने-सामने थीं. तब भी पाकिस्तान अपने पिछले 5 मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ रहा था. उस 20-20 ओवर के कुल मैच में भी पाकिस्तान टीम पहले 30 ओवरों तक कंगारुओं पर हावी दिख रही थी. लेकिन इसके बावजूद माइक हसी ने बेमिसाल पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1999 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी उसे करारी शिकस्त दी थी. तब स्टीव वॉ (Steve Vaugh) की कप्तानी वाली टीम ने वसीम अकरम (Wasim Akram) की टीम को महज 132 रन पर समेट कर वर्ल्ड चैंपियन बनने का तमगा हासिल किया था. इस मैच में भी एरॉन फिंच (Aaron Finch) की कप्तानी वाली टीम अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
हालांकि बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को हाल ही में भारत पर दर्ज की गई जीत से अपना मनोबल बढ़ाने का साहस मिल रहा होगा. इस मैच से पहले पाकिस्तान ने भारत को दोनों फॉर्मेट के वर्ल्ड कप मैचों में कभी मात नहीं दी थी, जबकि दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट से पहले वर्ल्ड कप में 12 मैच एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे. इसलिए उसे यकीन होगी कि जब उसने भारत की शक्तिशाली परंपरा को तोड़ दिया है तो वह कंगारुओं के खिलाफ भी ऐसा कर सकता है.