T20 World Cup 2021- PAK vs AUS, 19वें ओवर में Shaheen Afridi को दिमाग का इस्तेमाल करना था: Shahid Afridi

भले ही कैच छूट गया हो लेकिन शाहीन अफरीदी को अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए था: Shahid Afridi

Edited By : India.com Staff |Nov 13, 2021, 11:54 AM IST

Published On Nov 13, 2021, 11:54 AM IST

Last UpdatedNov 13, 2021, 11:54 AM IST

T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) के सेमीफाइनल में पाकिस्तान जीती बाजी हार गया. अपनी फील्डिंग के दौरान 17वें ओवर तक वह मैच में फेवरिट दिख रहा था लेकिन 18वें और 19वें ओवर में मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की वह मैच ही हार गया. पहले इस मैच का मुजरिम हसन अली को ठहराया जा रहा था कि उन्होंने मैथ्यू वेड का कैच छोड़ा अब शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को भी इसका गुनेहगार माना जा रहा है, जिन्होंने इस कैच छूटने के बाद लगातार तीन छक्के खा लिए और मैच को 19वें ओवर में ही खत्म कर दिया.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने टीम की हार के बाद कहा कि शीर्ष तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को 19वें ओवर में बेहतर गेंदबाजी करनी चाहिए थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने गुरुवार को खेले गये मैच में कैच छूटने के बाद ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगातार पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

शाहिद ने ‘समा टीवी चैनल’ पर कहा, ‘मैं शाहीन के प्रदर्शन से खुश नहीं हूं. हसन अली ने कैच टपका दिया इसका यह मतलब नहीं है कि आप लगातार तीन छक्के दे दो.’

उन्होंने कहा, ‘शाहीन के पास अच्छी गति है और उसे समझदारी से इसका इस्तेमाल करना चाहिए था. भले ही कैच छूट गया हो. उन्हें अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए था और अपनी गति का इस्तेमाल करते हुए ऑफ स्टंप के बारह यॉर्कर डालने पर ध्यान देना चाहिए था. वह उस तरह का गेंदबाज नहीं है, जिसके खिलाफ ऐसे रन बने.’

Editor's Pick