T20 World Cup 2021 Points Table: जीत के साथ भारत का +0.073 नेट रन रेट, जानिए अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया?

T20 World Cup 2021 Points Table: ग्रुप-1 से इंग्लैंड, जबकि ग्रुप-2 से पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी है.

Edited By : India.com Staff |Nov 03, 2021, 11:35 PM IST

Published On Nov 03, 2021, 11:35 PM IST

Last UpdatedNov 03, 2021, 11:35 PM IST

ICC T20 World Cup 2021 Points Table: भारत ने 3 नवंबर को आबू धाबी में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान को 66 रन से मात दी. यह इस विश्व कप टीम इंडिया की पहली जीत रही, जिससे भारत को एक स्थान का फायदा मिला है. मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 210 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 7 विकेट गंवाकर महज 144 रन ही बना सका. इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा है, तो आइए, जानते हैं दोनों ग्रुप में अंकतालिका की स्थिति क्या है.

ग्रुप-1 में इंग्लैंड शुरुआती चारों मैचों में जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. दूसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका मौजूद है, जिसने 6 प्वाइंट्स अपने नाम कर लिए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों में 2 जीत के साथ तीसरे स्थान पर कायम है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका और वेस्टिंडीज ने 1-1 मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं, लेकिन श्रीलंका नेट रनरेट के चलते चौथे पायदान पर है. इस ग्रुप में 4 मैच खेलने के बावजूद बांग्लादेश का खाता नहीं खुला है. ऐसे में यह टीम सबसे अंतिम पायदान पर मौजूद है.

ग्रुप-1

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा प्वाइंट्स नेटरनरेट
इंग्लैंड 4 4 0 0 0 8 +3.183
साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 0 6 +0.742
ऑस्ट्रेलिया 3 2 1 0 0 4 -0.627
श्रीलंका 4 1 3 0 0 2 -0.590
वेस्टइंडीज 3 1 2 0 0 2 -1.598
बांग्लादेश 4 0 4 0 0 0 -1.435

ग्रुप-2 में पाकिस्तान अपने शुरुआती 4 मैच जीतकर सेमीफाइनल की टिकट हासिल कर चुका है. दूसरे पायदान पर अफगानिस्तान की टीम है, जिसने 4 में से 2 मैच गंवाए हैं. भारत के खिलाफ हार के बाद उसके नेट रनरेट पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है. न्यूजीलैंड की टीम 3 में से 2 मैच जीत चुकी है, लेकिन उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ करीबी जीत हासिल हुई.

भारतीय टीम अफगानिस्तान पर जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है. इससे पहले टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 10, जबकि न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. नामीबिया 1 जीत के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद है, जबकि स्कॉटलैंड शुरुआती तीनों मैच गंवाकर अंतिम पायदान पर है.

ग्रुप-2

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा प्वाइंट्स नेरनरेट
पाकिस्तान 4 4 0 0 0 8 +1.065
अफगानिस्तान 4 2 2 0 0 4 +1.481
न्यूजीलैंड 3 2 1 0 0 4 +0.816
भारत 3 1 2 0 0 2 +0.073
नामीबिया 3 1 2 0 0 2 -1.600
स्कॉटलैंड 3 0 3 0 0 0 -2.645

भारत ने भले ही अफगानिस्तान पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की है, लेकिन अब भी उसे नामीबिया और स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत हासिल करनी होगी. इसके साथ ही अगर न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान या नामीबिया से हारती है, तो यहां से भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुल सकता है. यहां फिर समीकरण नेट रन रेट के मुताबिक बन जाएगा.

Editor's Pick