T20 World Cup 2021 Points Table: भारत सेमीफाइनल से OUT, जानिए अंकतालिका में क्या है स्थिति?

T20 World Cup 2021 Points Table: इंग्लैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी हैं.

Edited By : India.com Staff |Nov 07, 2021, 08:29 PM IST

Published On Nov 07, 2021, 08:29 PM IST

Last UpdatedNov 07, 2021, 08:29 PM IST

ICC T20 World Cup 2021 Points Table: न्यूजीलैंड ने 7 नवंबर को अफगानिस्तान पर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इस मुकाबले के साथ न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. टूर्नामेंट के 40वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट खोकर 124 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली. अब सेमीफाइनल के लिए चारों टीमों के नाम तय हो चुके हैं. जहां एक तरफ ग्रुप-1 से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अगले दौर में प्रवेश किया है, वहीं दूसरी तरफ ग्रुप-2 से पाकिस्तान के बाद अब न्यूजीलैंड भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुका है.

ग्रुप-1 से इंग्लैंड 5 में से 4 मैच जीतकर टॉप पर रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इतनी ही जीत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. साउथ अफ्रीका का समीकरण भी ठीक ऐसा ही रहा, लेकिन नेट रन रेट ने तीनों टीमों को पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर रखा. इस ग्रुप से बांग्लादेश एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर सका. यह टीम छठे स्थान पर रही.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ग्रुप-1

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा प्वाइंट्स नेटरनरेट
इंग्लैंड 5 4 1 0 0 8 +2.464
ऑस्ट्रेलिया 5 4 1 0 0 8 +1.216
साउथ अफ्रीका 5 4 1 0 0 8 +0.739
श्रीलंका 5 2 3 0 0 4 -0.269
वेस्टइंडीज 5 1 4 0 0 2 -1.641
बांग्लादेश 5 0 5 0 0 0 -2.383

ग्रुप-2 की तस्वीर भी अब पूरी तरह साफ हो चुकी है. न्यूजीलैंड ने टॉप-2 में जगह पक्की कर ली है. इस ग्रुप से पाकिस्तान शुरुआती चार मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका था, जबकि अब न्यूजीलैंड ने 5 में से 4 मुकाबले अपने नाम कर अंतिम सेमीफाइनल टिकट अपने नाम कर लिया है.

ग्रुप-2

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा प्वाइंट्स नेरनरेट
न्यूजीलैंड 5 4 1 0 0 8 +1.162
पाकिस्तान 4 4 0 0 0 6 +1.065
भारत 4 2 2 0 0 4 +1.619
अफगानिस्तान 5 2 3 0 0 4 +1.053
नामीबिया 4 1 3 0 0 2 +1.851
स्कॉटलैंड 4 0 4 0 0 0 -3.494

8 नवंबर को भारत और नामीबिया के बीच सुपर-12 का अंतिम मुकाबला खेला जाना है, जिसमें अगर भारत जीत दर्ज कर लेता है, तो भी उसे सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिलेगा. भारत ने सुपर-12 के अपने शुरुआत दो मैच गंवा दिए थे, जो उसे भारी पड़ा.

Editor's Pick