• Home
  • News
  • Cricket news t20 world cup 2021 team india launch its new jersey for world cup have a look on new style jersey of indian team 5052669

T20 World Cup 2021: BCCI ने लॉन्च की टीम इंडिया की नई जर्सी, बिल्कुल नए लुक में दिखेगी टीम इंडिया

BCCI ने एक ट्वीट पोस्ट कर टीम इंडिया की यह नई जर्सी लॉन्च की है. भारतीय टीम की जर्सी इस बार बिल्कुल नए लुक में है.

Edited By : India.com Staff |Oct 13, 2021, 02:39 PM IST

Published On Oct 13, 2021, 02:39 PM IST

Last UpdatedOct 13, 2021, 02:39 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) मिशन के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी (Team India New Jersey Launch) को बुधवार को लॉन्च कर दिया. इस बार मैन इन ब्ल्यू पूरे नए अंदाज में दिखाई देगी. भारतीय टीम आगामी वर्ल्ड कप में गहरे नीले रंग की ही जर्सी पहनेगी लेकिन इस पर हल्के नीले रंग का जो टच दिया गया है वह उसे बिल्कुल नया फील दे रहा है.

बीसीसीआई ने अपने 5 स्टार खिलाड़ियों की एक तस्वीर के साथ अब से कुछ मिनट पहले ही इस जर्सी की पहली लुक को लॉन्च किया है. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बोर्ड ने अपने अधिकारिक टि्वटर हैंडल पर लिखा, ‘पेश करते हैं बिलियन चीयर्स जर्सी. इस जर्सी का पैटर्न टीम के करोड़ो प्रशंसकों द्वारा किया जाने वाला चीयर्स है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी नई जर्सी लॉन्च की थी. तब टीम इंडिया का वह लुक वर्ल्ड कप 1992 से प्रभावित था. भारतीय टीम की उस जर्सी में नेवी-ब्लू रेट्रो रंग था, जिस पर नीली, हरी, सफेद और लाल धारियां मौजूद थीं. लेकिन इस बार इन धारियों को हटा दिया गया है.

https://twitter.com/BCCI/status/1448204361516126215?s=20

बीसीसीआई ने अपने पांच स्टार खिलाड़ियों के साथ जो तस्वीर पोस्ट की है. उसमें मध्य में कप्तान विराट कोहली, दाईं ओर रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह दिखाई दे रहे हैं, जबकि कप्तान कोहली के बाईं ओर उपकप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल खड़े हुए हैं.

इस बार टीम की जो नई जर्सी बनाई गई है, वह प्लेन नेवी ब्ल्यू में हैं जिस पर हल्के नीले रंग से विद्युत तरंगों के रूप में भरा गया है. इन तरंगों को टीम इंडिया के फैन्स के चीयर सपोर्ट से प्रभावित बताया गया है.

भले ही टीम इंडिया आगामी वर्ल्ड कप में इसी पैटर्न की जर्सी धारण करेगी. लेकिन फिलहाल जो जर्सी बीसीसीआई ने जारी की है वह सौ फीसदी यह जर्सी वर्ल्ड कप में इस्तेमाल नहीं होगी. क्योंकि इस जर्सी में खिलाड़ियों के दाएं कंधे की ओर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का लोगो नहीं है, जबकि नियमों के मुताबिक आईसीसी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को दाएं कंधे की ओर आईसीसी का लोगो और टूर्नामेंट के नाम के साथ-साथ मेजबान देश का नाम भी लिखा होना चाहिए.

इस बार भले यह टी20 वर्ल्ड यूएई में आयोजित हो रहा है लेकिन इस टूर्नामेंट का अधिकारिक मेजबान भारत ही है. ऐसे में सभी खिलाड़ियों की जर्सी पर आईसीसी के लोगो और टूर्नामेंट के नाम के नीचे इंडिया लिखा हुआ जरूर दिखाई देगा.

Editor's Pick