ICC T20 World Cup 2021 Points Table: श्रीलंका-बांग्‍लादेश SF की रेस से बाहर, इन देशों के पास बचा है आखिरी मौका

ICC T20 World Cup 2021 Points Table: अगर आज भारत अफगानिस्‍तान से हार जाता है कि सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगा.

Edited By : India.com Staff |Nov 03, 2021, 09:14 AM IST

Published On Nov 03, 2021, 09:14 AM IST

Last UpdatedNov 03, 2021, 09:14 AM IST

ICC T20 World Cup 2021 Points Table: टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में भारत की टीम की सेमीफाइनल की राहें भले ही थोड़ी मुश्किल नजर आ रही हों लेकिन पड़ेसी देश पाकिस्‍तान को नॉकआउट स्‍टेज का टिकट मिल गया है. बाबर आजम और मोहम्‍मद रिजवान की एक के बाद एक शानदार पारियों के दम पर पाकिस्‍तान की टीम खिताब जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है. आज अफगानिस्‍तान के खिलाफ मैच लगभग साफ हो जाएगा कि भारत सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा या नहीं. हालांकि इस दौरान कुछ देश ऐसे भी हैं जो या तो पूरी तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं या फिर उनके अगले चरण में पहुंची की संभावनाएं ना के बराबर हैं.

महमूदुल्‍लाह की कप्‍तान वाली बांग्‍लादेश की टीम टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में अबतक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है. उसने कुल चार मैच खेले हैं. ऐसे में अब बांग्‍लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है. ग्रुप-1 में ही श्रीलंका की टीम चार में से एक मैच जीतकर बाहर हो गया है. अगर वो अगला मैच जीत भी जाते हैं तो भी चार अंक ही प्राप्‍त कर पाएंगे. फिलहाल इस ग्रुप की टॉप-2 टीमों में शुमार इंग्‍लैंड के पास चार मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक और साउथ अफ्रीका के पास चार में से तीन जीत के साथ छह अंक हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्‍टइंडीज को इस समीकरण से मिल सकती है SF में जगह

ऐसे में श्रीलंका तो पूरी तरह बाहर हो चुकी है. वेस्‍टइंडीज के पास कागजी तौर पर तो सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बचा है लेकिन टॉप-2 टीमों के मुकाबले उनकी नेट रन रेट इतनी खराब है कि ऐसा हो पाना असंभव सा लगता है. विंडीज ने तीन में से एक मैच में जीत दर्ज की है. अगर वे अगले दो मैच जीत जाती है तो उसके पास साउथ अफ्रीका के बराबर छह अंक हो जाएंगे. अगर साउथ अफ्रीका अपना अगला मैच हार जाए और ऑस्‍ट्रेलिया भी अपने दोनों मैचा हार जाए तो बेहतर रन रेट के आधार पर विंडीज के पास प्‍लेऑफ में पहुंचने का मौका है.

ICC T20 World Cup 2021 Points Table: Super-12, Group-1

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा प्वाइंट्स नेटरनरेट
इंग्लैंड 4 4 0 0 0 8 +3.183
साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 0 6 +0.742
ऑस्‍ट्रेलिया 3 2 1 0 0 4 +0.627
श्रीलंका 4 1 3 0 0 2 +0.590
वेस्‍टइंडीज 3 1 2 0 0 2 -1.598
बांग्‍लादेश 4 0 3 0 0 0 -1.435

ICC T20 World Cup 2021 Points Table: Super-12, Group-2

टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा प्वाइंट्स नेटरनरेट
पाकिस्तान 4 4 0 0 0 8 +0.638
अफगानिस्तान 3 2 1 0 0 4 +3.097
न्‍यूजीलैंड 2 1 1 0 0 2 +0.765
नामीबिया 3 1 2 0 0 0 -1.600
भारत 2 0 2 0 0 0 -1.609
स्कॉटलैंड 2 0 2 0 0 0 -3.562

 

Editor's Pick