ICC T20 Rankings: फीका हुआ Virat Kohli का असर, 4 स्थान खिसके, KL Rahul ने लगाई छलांग

इस टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली को बल्लेबाजी करने के अधिक अवसर नहीं मिले, जिससे उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है.

Edited By : India.com Staff |Nov 10, 2021, 11:34 PM IST

Published On Nov 10, 2021, 11:34 PM IST

Last UpdatedNov 10, 2021, 11:34 PM IST

ICC ने बुधवार को टी20 रैंकिंग जारी की है. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इस रैंकिंग में नीचे फिसलते दिखाई दिए हैं. हाल ही में टी20 कप्तानी को अलविदा कहने वाले विराट 4 पायदान नीचे खिसक गए हैं. हालांकि भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) तीन पायदान ऊपर चढ़कर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के पहले दो मैचों के अलावा, कोहली को बल्लेबाजी करने के अधिक अवसर नहीं मिले और इससे उनकी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग पर असर पड़ा. दूसरी ओर, राहुल ने आखिरी तीन मैचों में अपने तीन अर्धशतकों के साथ पांचवें नंबर जगह बनाने में कामयाब रहे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ सस्ते में निपटने के बाद, केएल ने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन भारत के लिए बहुत देर हो चुकी थी, क्योंकि वे टूर्नामेंट के स्टेज राउंड से ही बाहर हो गए थे.

इस बीच, मौजूदा वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर एडेन मार्कराम ने अपनी टी20 रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है. साउथ अफ्रीका की इंग्लैंड पर जीत में सिर्फ 25 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी ने उन्हें बल्लेबाजी की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया. मार्करम बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन के कारण शीर्ष 10 हरफनमौला खिलाड़ियों में जगह बनाने सफल रहे.

साउथ अफ्रीकी टीम के एक और खिलाड़ी रासी वैन डेर डूसन भी बल्लेबाजों की शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल हो गए, नई लिस्ट में 6 पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर आए. वैन डेर डूसन ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 94 रनों की पारी खेल अफ्रीका के लिए 189 रन बनाने में मदद की थी.

दुर्भाग्य से इंग्लैंड से जीतने के बाद साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रहा, वे नेट रन रेट कम होने से टी20 विश्व कप से बाहर हो गए. गेंदबाजों की रैंकिंग में एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड की को फायदा मिला है. दोनों गेंदबाज हाल ही में शानदार फॉर्म में रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

बांग्लादेश के खिलाफ जाम्पा का पांच विकेट उन्हें 5वें स्थान पर ले गया, जबकि हेजलवुड वेस्टइंडीज के खिलाफ चार विकेट लिए थे, जिससे वे 11 पायदान ऊपर चढ़कर 8वें स्थान पर पहुंच गए.

शीर्ष 10 में अन्य प्रमुख गेंदबाजों में टिम साउदी, जिन्होंने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया हैं, जिससे वे गेंदबाजी रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर 9वें स्थान पर आ गए हैं. नई लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल मार्श को ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में आए हैं.

मैक्सवेल तीन पायदान के फायदे से चौथे नंबर के ऑलराउंडर बन गए, जबकि मार्श पांच पायदान चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंच गए. श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा (173) ने ऑलराउंडरों की लिस्ट में एक स्थान ऊपर बढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

Editor's Pick