- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news team india going through 2005 which impacting indian cricket says aakash chopra 5142206
Team India Captaincy Controversy: 2005 वाले विवादित दौर में जा रही है टीम इंडिया, जो क्रिकेट के लिए गलत: Aakash Chopra
भारतीय क्रिकेट में कप्तान को लेकर जो विवाद चल रहा है उसने साल 2005 के दौर के यादें ताजा कर दी हैं, जब सौरव गांगुली को कप्तानी से हटाया गया था.
Published On Dec 16, 2021, 06:01 PM IST
Last UpdatedDec 16, 2021, 06:01 PM IST
इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में सब कुछ सही नहीं चल रहा है. टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो कई चौंकाने वालीं बातें बताकर सभी को हैरत में डाल दिया है. विराट ने साफ कहा कि उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटाने को लेकर किसी ने कोई बात नहीं कि बस सीधे फैसला सुना दिया.
साथ ही विराट ने कहा कि टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के मसले पर भी किसी ने पुनर्विचार करने को किसी ने नहीं कहा था. पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि इन दिनों कप्तानी के मसले पर टीम इंडिया का हाल साल 2005 के दौर वाला लग रहा है, जब सौरव गांगुली कप्तान (Sourav Ganguly) कप्तान थे और उनकी कप्तानी चली गई थी.
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘क्रिकेट चौपाल’ पर कहा, ‘इन दिनों कप्तानी के मसले पर जो कुछ टीम इंडिया में चल रहा है उसने साल 2005 की यादें ताजा कर दी हैं. तब सौरव गांगुली कप्तान थे. तब भी भारतीय क्रिकेट की कई सारी बातें मीडिया के जरिए सूत्रों के आधार पर कही जा रही थीं और आज भी वैसा ही कुछ हो रहा है. इससे भारतीय क्रिकेट का नुकसान हो रहा है.’
इस पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने कहा, ‘आज भी कमोवेश वही स्थिति है कि सूत्रों के हवाले से कुछ न कुछ खबरें सामने आ रही हैं. खबरें सही भी निकल रही हैं ऐसे में सवाल यह है कि ये सूत्र कौन हैं, जो खबरें लीक कर रहे हैं. बीसीसीआई अधिकारियों को यह समझना चाहिए कि इससे टीम इंडिया को ही नुकसान हो रहा है.’
चोपड़ा ने उम्मीद जताई कि सौरव गांगुली खुद इस दौर से गुजरे हैं वह आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष हैं तो वह भारतीय क्रिकेट में इस स्थिति को दोबारा आने नहीं देना चाहेंगे. आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि कुछ लोग इन दिनों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवाद की बातों को हवा दे रहे हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और अतीत में भी ऐसे कोई मौके रहे हैं, जब दो बड़े कद के खिलाड़ी एक साथ एक टीम में खेले हैं. ऐसे में भला विराट और रोहित ऐसा क्यों नहीं कर सकते.