• Home
  • News
  • Cricket news the ashes 2021 perth 50 50 to host ashes test wa cricket 5113250

The Ashes, 2021: फैंस को झटका, 5वें टेस्ट को लेकर फंसा ये पेंच

The Ashes 2021, कोविड-19 महामारी के कारण वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अपने क्षेत्र में कड़े नियम लागू कर रखे हैं.

Edited By : India.com Staff |Nov 27, 2021, 04:07 PM IST

Published On Nov 27, 2021, 04:07 PM IST

Last UpdatedNov 27, 2021, 04:07 PM IST

The Ashes, 2021: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 8 दिसंबर से एशेज सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. 14 जनवरी से पर्थ में शृंखला का पांचवां और अंतिम मैच खेला जाना है, लेकिन यहां एशेज टेस्ट की मेजबानी को लेकर संभावना 50 प्रतिशतक है. खुद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (WA) क्रिकेट की मुख्य कार्यकारी क्रिस्टीना मैथ्यूज (Christina Matthews) ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सरकार पर निर्भर करेगा.

दरअसल कोविड-19 महामारी के कारण वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अपने क्षेत्र में कड़े नियम लागू कर रखे हैं. इसकी वजह से पर्थ में अंतिम टेस्ट की मेजबानी करना मुश्किल है. ऐसे में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया सरकार यह तय करेगी कि क्वारंटीन नियमों को देखते हुए वह एशेज टेस्ट के लिए कितने दिनों की छूट देती है. क्वारंटीन नियमों में छूट मिलने पर ही यहां मैच के लिए दोनों टीमें आ सकेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिस्टीना मैथ्यूज ने शनिवार को एबीसी रेडियो के नेशनल ग्रैंडस्टैंड कार्यक्रम में कहा, “यहां क्रिकेट होने की पूरी संभावना है. मुझे लगता है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) पिछले एक हफ्ते से अंतिम टेस्ट कराने पर विचार कर रहा है. क्रिकेट कराने की तकनीकी रूप से सबसे बड़ी समस्या प्रसारण है. साथ ही प्रसारण के समय आस-पास आवश्यक लोगों की भीड़ है. जो खिलाड़ियों के लिए परेशानी हो सकती है.”

Ashes 2021-22 Full Schedule:

पहला टेस्ट मैच, 8-12 दिसंबर, 2021 (गाबा)

दूसरा टेस्ट मैच, 16-10 दिसंबर, 2021 (एडिलेड डे-नाईट)

तीसरा टेस्ट मैच, 26-30 दिसंबर, 2021 (मेलबर्न)

चौथा टेस्ट मैच, 5-9 जनवरी, 2022 (सिडनी)

पांचवां टेस्ट मैच, 14-18 जनवरी, 2022 (पर्थ)

डब्ल्यूए क्रिकेट के पास क्वारंटीन में ढील देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. अगर पर्थ टेस्ट की मेजबानी करने में असमर्थ रहता है, तो तस्मानिया में इस अहम मुकाबले का आयोजन करवाया जा सकता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के पास दूसरा विकल्प कैनबरा है. इसके अलावा सीए एससीजी में चौथे और पांचवें टेस्ट की मेजबानी का फैसला भी कर सकता है.

Editor's Pick