• Home
  • News
  • Cricket news the ashes aus vs eng 4th test at sydney live score and updates australia wins toss and elected to bat 5170968

The Ashes: ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड- चौथा टेस्ट LIVE स्कोरकार्ड @सिडनी

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एशेज सीरीज में नए साल का पहला टेस्ट खेल रही हैं. कंगारू टीम सीरीज के पहले 3 टेस्ट जीतकर सीरीज पर पहले ही अपना कब्जा जमा चुकी है.

Edited By : India.com Staff |Jan 05, 2022, 08:27 AM IST

Published On Jan 05, 2022, 08:27 AM IST

Last UpdatedJan 05, 2022, 08:27 AM IST

Ashes Series Australia vs England 4th Test Day 1 Live Score and Updates: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एशेज सीरीज में नए साल का पहला टेस्ट खेल रही हैं. कंगारू टीम सीरीज के पहले 3 टेस्ट जीतकर सीरीज पर पहले ही अपना कब्जा जमा चुकी है. लगातार 3 टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड की टीम (The Ashes Series 2021-22) सिडनी में चौथा टेस्ट मैच खेलने उतरी है. ऑस्ट्रेलिया ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है.

ऑस्ट्रेलिया यहां मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरी है. हालांकि इसके लिए उसे दोनों टेस्ट में जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी ओर इंग्लैंड ने भले यह टेस्ट सीरीज गंवा दी है लेकिन वह बाकी बचे दो टेस्ट में खुद को साबित कर इस साल की शुरुआत एक बार फिर जीत के साथ करने को बेकरार होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/ICC/status/1478518913726038017?s=20

हालांकि मैच में बारिश खलल डाल रही है. दिन का दूसरे सत्र का खेल जारी है और अभी सिर्फ (8.15 बजे भारतीय समयानुसार) 16 ओवर का ही खेल हो पाया है.

मैच: एशेज सीरीज- चौथा टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड

तारीख: 5 से 9 जनवरी

समय: भारतीय समयानुसार सुबह 5.00 बजे

मैदान: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

दोनों टीमों का प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया: मार्कस हैरिस, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.

इंग्लैंड: हसीब हमीद, जैक क्रॉली, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मार्क वुड, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन.

Editor's Pick