This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
AUS vs ENG: हार से शर्मसार इंग्लैंड, कप्तान Joe Root ने बताया कहां हुई 'चूक'
AUS vs ENG Ashes, मेहमान इंग्लैंड टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना किया है. कप्तान जो रूट ने हार का बड़ा कारण बताया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - December 21, 2021 7:55 PM IST

The Ashes, 2021-22, Australia vs England: इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज सीरीज के शुरुआती दोनों मैच गंवाने के बाद शर्मिंदगी झेल रही है. मेहमान टीम की सभी ओर से जमकर आलोचना हो रही है. खुद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट निराश हैं. इंग्लैंड ने गाबा में खेले गए सीरीज का पहला मैच 9 विकेट से गंवाया था, जिसके बाद एडिलेड ओवर में उसे 275 रन से करारी हार झेलनी पड़ी. अब इंग्लैंड की टीम ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट’ की तैयारी में जुटी है.
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने टीम पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “हमें तेजी से सीखने की जरूरत है. हमारे ड्रेसिंग रूम के भीतर निराशा यह है कि हमने लगातार दूसरे गेम के लिए कुछ बुनियादी चीजों को सही नहीं किया है और हमें बहुत जल्दी इसे ठीक करने की जरूरत है.”
रूट के हवाले से आईसीसी क्रिकेट डॉट कॉम ने मंगलवार को कहा, “मेरे लिए सबसे निराशाजनक बात यह है कि हमने कई मौके गंवाने के साथ कई नो-बॉल गेंदें डाली है.”
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स (Chris Rogers) ने इस बात पर हैरानी जताई है कि क्या इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपने तेज गेंदबाजों को सही सलाह नहीं दे रहे हैं.
रोजर्स ने मंगलवार को सेन टेस्ट क्रिकेट पर कहा, “जो रूट ने जो बताया है कि उनके गेंदबाजों ने कम गेंदबाजी की और जहां गेंदबाजी करनी थी, वहां नहीं की. क्योंकि कप्तान जहां फिल्डर्स लगा रहे थे, ठीक उसके विपरीत गेंदबाजी की जा रही थी, जिससे वह नाखुश थे. अगर रूट इस सब कमियों को देख नहीं पा रहे हैं तो उनके सामने कई और बड़े मुद्दे हैं.”
