Pat Cummins का टीम को संदेश, स्‍लेजिंग से बनाएं दूरी, इस मौजूदा इंग्लिश खिलाड़ी को बताया आदर्श

Pat Cummins की कप्‍तानी में ऑस्‍ट्रेलिया एशेज सीरीज 2021 अपने नाम करने में सफल रहा. टूर्नामेंट में अभी भी एक मैच होना बाकी है.

Edited By : India.com Staff |Jan 12, 2022, 12:33 PM IST

Published On Jan 12, 2022, 12:33 PM IST

Last UpdatedJan 12, 2022, 12:33 PM IST

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम के नए कप्‍तान पैट कंमिंस (Pat Cummins) के नेतृत्‍व में कंगारू टीम इंग्‍लैंड को अपने घर पर एशेज सीरीज (The Ashes 2021-22) हराने में सफल रही. 3-0 से बढ़त प्राप्‍त करने के बाद ये टीम चौथे मुकाबले को जीतने से महज (AUS vs ENG) एक विकेट से चूक गई. अबतक एशेज सें स्‍लेजिंग की एक भी घटना नहीं हुई है. पैट कमिंस का टीम का साफ संदेश है कि वो इस तरह की चीजों से दूर रहें. आईपीएल में इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) की कप्‍तानी में खेल चुके ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान का कहना है कि उनहें मोर्गन का नेतृत्‍व का तरीका काफी पसंद है.

‘सिडनी मॉर्निंग हेरल्ड’ के अनुसार कमिन्स (Pat Cummins) ने कहा, ‘‘मैं अलग तरह के नेतृत्वकर्ताओं पर गौर करता हूं और मुझे इयोन मोर्गन जैसा नेतृत्वकर्ता पसंद है. मुझे कप्तानी पर उनका दृष्टिकोण पसंद है और वह कैसे टीम को एकजुट करता है. मैंने पिछले कुछ वर्षों से आईपीएल में इयोन के साथ काम किया है और जीवन को लेकर हमारा नजरिया एक जैसा है.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने सभी खिलाड़ियों को अपनी अलग पहचान बनाने के लिये प्रोत्साहित करता रहता हूं. उन्हें किसी को प्रभावित करने या छींटाकशी करने का प्रयास करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि अतीत में ऐसा होता रहा है.’’

कमिन्स (Pat Cummins) ने कहा कि उन्हें अपनी टीम के व्यवहार पर गर्व है. ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि पहला टेस्ट मैच बहुत सहजता से खेला गया और यह (छींटाकशी) नजर रखने वाली चीज है. आप इस क्षेत्र में अपने कार्यों से आगे बढ़ते हैं. उन्हें पता कि ऑस्‍ट्रेलिया के क्रिकेट प्रशंसक उनसे क्या चाहते हैं. मैं सारा श्रेय नहीं लूंगा, मेरे साथियों ने बहुत अच्छी भूमिका निभायी है.’

Editor's Pick