- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news today india vs australia 3rd odi shreyas iyer says match pitch was quiet different to what we get at the time of practice 4235388
Shreyas Iyer ने बताई ऑस्ट्रेलियाई टीम की चालबाजी, कहा- पिच को लेकर कही ये बात
Shreyas Iyer ने तीसरे वनडे मैच से एक दिन पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान कमी बताई.
Published On Dec 01, 2020, 04:17 PM IST
Last UpdatedDec 01, 2020, 04:17 PM IST
Cricket News Today: वनडे सीरीज 2-0 से गंवा चुकी भारतीय टीम (Team India) को अब तीसरे और आखिरी मुकाबले में (India vs Australia, 3rd ODI) मेजबानों के खिलाफ दो दिसंबर को उतरेगी. मैच से एक दिन पहले मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा प्रैक्टिस के दौरान दी गई पिच की शिकायत की. अय्यर का कहना है कि भारत को प्रैक्टिस के लिए दी गई पिच असल मैच के दौरान मिली पिच से पूरी तरह से अलग थी.
आईपीएल (IPL2020) खत्म होने के बाद भारतीय टीम तुरंत ही यूएई से ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल गई थी. भारत ने वहां 14 दिन क्वारंटाइन में बिताए. क्वारंटाइन में रहते हुए ही भारतीय टीम ने अभ्यास भी किया. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा है कि टीम के खिलाड़ियों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आईपीएल खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में खुद को नई परिस्थितियों के अनुसार ढालना थोड़ा मुश्किल था.
भारतीय टीम (Team India) को अब बुधवार को कैनबरा के मानुका ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरा और अंतिम वनडे खेलना है. अय्यर (Shreyas Iyer) ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम दुबई से सीधे यहां पहुंचे थे. दुबई में उस तरह की उछाल नहीं थी जैसा कि ऑस्ट्रेलिया में है. प्रैक्टिस के लिए हमें जिस तरह की विकेट दी गई थी, वह मैच से पूरी तरह से अलग थी.
“एक बल्लेबाज के रूप में यहां की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढ़ालने में थोड़ा समय लगा. यह एक चुनौती की तरह है. जितना जल्दी हो सके, हमें इसमें एडजस्ट होना होगा.”