- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket News Today: Steve Smith: I was suffering from vertigo even before 2nd ODI
दूसरे वनडे के दौरान Steve Smith को आ रहे थे तेज चक्कर, बोले- डॉक्टर ने मुझे...
Steve Smith ने तबीयत खराब होने के बावजूद भी दूसरे वनडे में शतकीय पारी खेली
Published On Nov 30, 2020, 02:50 PM IST
Last UpdatedNov 30, 2020, 02:50 PM IST
Steve Smith @ Twitter/ ICC
Cricket News Today: लगातार दो मैचों में शतक जड़कर भारत को जीत से दूर रखने वाले कंगारू (India vs Australia) टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने दूसरे वनडे मुकाबले से पहले की अपनी स्थिति के बारे में बताया. स्मिथ का कहना है कि मैच में उतरने से एक दिन पहले तक उन्हें तेज चक्कर आ रहे थे. मैच में खेल पाना भी उनके लिए निश्चित नजर नहीं आ रहा था.
‘350 से बड़ा लक्ष्य भेदने के लिए Rohit Sharma बेहद जरूरी, टीम में बदलाव से Mayank Agarwal के साथ होगा अन्याय’
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में भारत के समक्ष 390 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने 64 गेंद में 104 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत को 51 रन से हराकर वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली.
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने कहा, ‘‘मुझे ‘क्रीज पर थोड़ी देर तक अच्छा नहीं लग रहा था. मैं नहीं जानता था कि मैं आज खेलूंगा. मुझे सुबह बहुत तेज चक्कर आ रहे थे और मुझे काफी परेशानी हो रही थी. ’’
INDvsAUS- विराट कोहली की कप्तानी मेरी समझ से बाहर: गौतम गंभीर
स्मिथ (Steve Smith) ने कहा कि टीम के डॉक्टर लेग गोल्डिंग ने उनका उपचार कर राहत दिलायी जिसके लिये उन्होंने उनके सिर के लिये कई मूवमेंट कराये जो वर्टिगो (बिनाइन पैरोक्सीमल पॉजिशनल वर्टिगो- बीपीपीवी) के उपचार के लिये कराये जाते हैं. कान के अंदर समस्या से बीपीपीवी होता है.
‘‘डॉक्टर ने मुझे लगता है कि सुबह छह बार मेरे सिर को घुमाने की प्रक्रिया की. जिससे थोड़ा सुधार हुआ. खुश हूं कि मैं एक और अच्छी पारी खेल पाया और टीम की मदद कर पाया.’’