- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news trailblazers vs supernovas smriti mandhana excited ahead of 1st game in women t20 challenge 2022 5407675
महिला टी20 चैलेंज की आज से होने जा रही है शुरुआत, स्मृति मंधाना बोलीं- हम टूर्नामेंट के लिए हैं उत्साहित
बीसीसीआई अगले साल महिला टी20 चैलेंज जैसे छोटे टूर्नामेंट की जगह अगले साल महिला आईपीएल के एक बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रही है.
Published On May 23, 2022, 12:38 PM IST
Last UpdatedMay 23, 2022, 12:38 PM IST
आईपीएल में लीग स्तर के मैचो के अंत के साथ आज से महिला टी20 चैलेंज (Women T20 Challenge 2022) की शुरुआत हो रही है. शाम साढ़े सात बजे से स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की ट्रेलब्लेजर्स (Trailblazers vs Supernovas) का सामना हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज के साथ है. स्मृति इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं. मैच से एक दिन पहले मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीसीसीआई फुल महिला आईपीएल का आयोजन करने की योजना बना रही है. जमीनी स्तर पर महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने वाला कदम है.
स्मृति ने कहा, “हम सभी वास्तव में उत्साहित थे, जब हमने सुना कि हमें एक शानदार टूर्नामेंट मिलेगा, जो कुछ वर्षों में आईपीएल तक ले जाएगा. हमारे दिमाग में हमेशा यह था कि हमें जल्द से जल्द महिला आईपीएल के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट के लिए तैयारी करनी है.”
उन्होंने आगे कहा, “यह टूर्नामेंट इस मायने में बहुत अच्छा रहा है कि लोगों को घरेलू प्रतिभाओं को और अधिक देखने को मिल रहा है. हमें इस टूर्नामेंट से कुछ प्रतिभाएं मिली हैं जैसे हमने जयपुर में शेफाली वर्मा को देखा. इसलिए यह टूर्नामेंट पिछले तीन-चार वर्षों से अच्छा रहा है.”
मंधाना ने स्वीकार किया कि फाइनल के अलावा सिर्फ दो मैच उपलब्ध होने से अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटरों को मौका देना एक चुनौती होगी. “हमें कुछ चीजों के बारे में वास्तव में सोचना होगा, जैसे हमारे पास प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ी हैं और हमारे पास केवल तीन मैच हैं. हम अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को जितना मौका देना चाहते हैं, यह पूरी तरह से ऐसा नहीं होने वाला है कि सबको मिले.”
मंधाना सीनियर महिला टी20 लीग में उपविजेता ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र की कप्तानी के दम पर टूर्नामेंट में प्रवेश कर रही हैं, जिसमें टाइटल की रेस में 56 गेंदों में 84 रनों की पारी शामिल है और उम्मीद है कि महिला टी20 चैलेंज में अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा. भारतीय टीम को टी20 क्रिकेट का एक बड़ा साल का इंतजार है.