add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अंपायर Michael Gaugh ने टी20 विश्‍व कप के दौरान की ऐसी हरकत, ICC ने पूरे टूर्नामेंट से ही कर दी छुट्टी

Michael Gaugh को पहले आईसीसी ने भारत-न्‍यूजीलैंड मैच में अंपायरिंग करने से रोक दिया था.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 4, 2021 8:35 AM IST

टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के दौरान बुधवार को भारत की टीम ने अफगानिस्‍तान पर 66 रन से बड़ी जीत दर्ज की और बता दिया कि उनके अंदर वापसी का दमखम है. हालांकि इसी बीच आईसीसी ने भी टूर्नामेंट का हिस्‍सा एक इंग्लिश अंपायर पर कार्रवाई कर डाली. अंपायर माइकल गॉ (Michael Gaugh) को टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है. बायो-बबल नियम का उल्‍लंघन करने के लिए आईसीसी ने उन्‍हें अब बाकी बचे सभी मैचों से हटा दिया है. माइकल गॉ को आईसीसी के सर्वश्रेष्‍ठ अंपायरों में शुमार किया जाता है.

41 साल के माइकल गॉ पिछले हफ्ते शुक्रवार को  बिना स्वीकृति के होटल से बाहर निकले और टूर्नामेंट के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर के व्यक्तियों से मिले. जिसके बाद उन्हें छह दिन के क्‍वारंटीन कर दिया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के नियमों के उल्लंघन के बाद अंपायर माइकल गॉ (Michael Gaugh) को आईसीसी पुरुष टी20 2021 के बाकी बचे मैचों के दौरान नियुक्त नहीं किया जाएगा.’’

TRENDING NOW

बताया जा रहा है कि गॉ को पिछले हफ्ते रविवार को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में अधिकारी की भूमिका निभानी थी लेकिन नियमों के उल्लंघन के बाद उन्हें हटा दिया गया और उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरासमस ने ली.

डरहम के पूर्व बल्लेबाज गॉ को अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ अंपायर में से एक माना जाता है. पृथकवास के दौरान हर एक दिन छोड़कर उनका परीक्षण किया गया.