add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Unmukt Chand बनें ऑस्‍ट्रेलिया बिग बैश लीग से जुड़ने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी, देश से तोड़ चुके हैं नात

Unmukt Chand की कप्‍तानी में ही साल 2012 में भारत ने अंडर-19 विश्‍व कप जीता था.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 4, 2021 2:42 PM IST

Unmukt Chand Joined Melbourne Renegades in Big Bash League: साल 2012 में अंडर-19 टीम के कप्‍तान के तौर पर भारत को विश्‍व कप जिताने वाले बल्‍लेबाज उनमुक्‍त चंद नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. उनमुक्‍त को ऑस्‍ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL 2021) में खेलने का मौका मिला है. बीबीएल में वो मेलबर्न रेनिगेड्ट टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. वो ऐसा करने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी होंगे. इससे पहले हरमनप्रीत कौर, स्‍मृति मंधाना जैसी भारतीय महिला क्रिकेटर्स बीबीएल में खेल चुकी हैं.

उनमुक्‍त चंद कभी भारत की सीनियर टीम में तो जगह नहीं बना पाए लेकिन आईपीएल में कई फ्रेंचाइजी उनपर दांव लगा चुकी हैं. वो दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के सदस्य रह चुके हैं. लंबे समय तक आईपीएल से बाहर रहने के बाद उनमुक्‍त ने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए विदेशी लीग का रास्‍ता चुना. वो भारतीय क्रिकेट से पूरी तरह नाता तोड़ चुके हैं. इसके बाद सबसे पहले उनमुक्‍त अमेरिका में जाकर बस गए और वहां की माइनर क्रिकेट लीग से जुड़े.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

28 साल के अनुक्‍त ने बीबीएल से जुड़ने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा,‘‘ मैं बहुत रोमांचित हूं. मेलबर्न टीम का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है. मैं हमेशा से बिग बैश देखता आया हूं और मेरे लिये यह अच्छा क्रिकेट खेलने का सुनहरा मौका है. ऑस्ट्रेलिया में खेलने में हमेशा मजा आता है. मैने सुना है कि मेलबर्न में काफी भारतीय है और दर्शक मैच देखने भी आते हैं तो यहां खेलने में मजा आयेगा.’’