- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news unmukt chand retires from indian cricket to seek better opportunities 4886354
Unmukt Chand ने 'भारतीय क्रिकेट' से लिया संन्यास, अब America की ओर से खेलेंगे क्रिकेट!
उन्मुक्त की कप्तानी में भारत ने साल 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.
Published On Aug 13, 2021, 05:28 PM IST
Last UpdatedAug 13, 2021, 05:28 PM IST
Unmukt Chand Retires: भारत को अपनी कप्तान में अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले क्रिकेट उन्मक्त चंद (Unmukt Chand) ने बड़ी घोषणा की है. उन्मुक्त चंद ने ‘भारतीय क्रिकेट’ से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्मुक्त ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए इसका ऐलान किया है. उन्मुक्त की कप्तानी में भारत ने साल 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. भले ही उन्मुक्त को कभी भारत की सीनियर टीम में मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपने करियर में 21 आईपीएल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 300 रन बनाए.
उन्मुक्त चंद ने संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा, “क्रिकेट एक यूनिवर्सल खेल है. हो सकता है कि अर्थ बदल जाएं लेकिन मकसद हमेशा एक ही रहता है और वह है- टॉप लेवल पर खेलना… मेरे सभी सपोर्टर और चाहने वालों का शुक्रिया, जिन्होंने हमेशा मुझे दिल में जगह दी. आप जैसे हैं उससे लोग प्यार करें, इससे बेहतर कोई फीलिंग नहीं होती. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरे पास ऐसे लोग हैं. सबका शुक्रिया. अगले अध्याय की तरफ बढ़ते हैं.”
T1- On to the next innings of my life #JaiHind🇮🇳 pic.twitter.com/fEEJ9xOdlt
— Unmukt Chand (@UnmuktChand9) August 13, 2021
भले ही उन्मुक्त चंद ने अमेरिका की ओर से खेलने का जिक्र नहीं किया है, लेकिन मई 2021 में ही ऐसी खबरें सामने आ गई थीं कि उन्मुक्त समेत स्मित पटेल और हरमीत सिंह अमेरिका की ओर से क्रिकेट खेल सकते हैं. उस वक्त पाकिस्तानी खिलाड़ी समी असलम ने इस बात का खुलासा किया था.
T3- On to the next innings of my life #JaiHind🇮🇳 pic.twitter.com/w84kWeCqhM
— Unmukt Chand (@UnmuktChand9) August 13, 2021
उन्मुक्त चंद के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो इस बल्लेबाज ने 67 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 8 शतक और 16 अर्धशतक की मदद से 3379 रन बनाए हैं, जबकि 120 लिस्ट-ए मैचों में वह 4505 रन बना चुके हैं. उन्मुक्त ने लिस्ट-ए में 7 सेंचुरी और 32 फिफ्टी जड़ी है. वहीं 77 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 1565 रन बनाए.