add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Vamika Kohli Birthday Picture: अब चलने लगी है वमिका, वायरल हुई बर्थडे पार्टी की ये फोटो

भारतीय कप्‍तान विराट कोहली और उनकी पत्‍नी अनुष्‍का ने (Vamika Kohli Birthday Picture) बेहद खास अंदाज में बेटी वमिका का पहला जन्‍मदिन मनाया.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 12, 2022 11:42 AM IST

Vamika Kohli Birthday Picture: भारतीय टेस्‍ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बेटी वमिका मंगलवार को एक साल की हो गई है. विराट और पत्‍नी अनुष्‍का ने बेटी का जन्‍मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया. सोशल मीडिया पर इस वक्‍त वमिका के बर्थडे की कुछ फोटो वायरल हो रही हैं. जिसमें देखा जा सकता है कि बड़े-बड़े गुबारों से बेटी का नाम लिखा गया है. वमिका भी इस तस्‍वीर में नजर आ रही है. हालांकि विराट और अनुष्‍का अब भी बेटी की पहली तस्‍वीर को मीडिया से बचाए रखने में सफल रहे हैं. एक साल की वमिका अब चलने लगी हैं. मंगलवार को विराट ने भारत-साउथ अफ्रीका के बीच जारी केपटाउन टेस्‍ट में पहले दिन का खेल खत्‍म होने के बाद बेटी का जन्‍मदिन मनाया.

विराट के लिए यह दिन बेहद खास रहा क्‍योंकि उन्‍होंने मैदान पर टीम के लिए सर्वाधिक 79 रनों की पारी खेली. हालांकि टीम का प्रदर्शन इस मैच में उतना अच्‍छा नहीं रहा जितनी उम्‍मीद की गई थी. पूरी भारतीय टीम मैच में 223 रन पर ऑलआउट हो गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

वमिका ही नहीं मंगलवार को भारतीय टीम के मुख्‍य कोच राहुल द्रविड़ का भी जन्‍मदिन था. लिहाजा ड्रेसिंग रूम में द्रविड़ का बर्थडे भी मनाया गया. इस पार्टी में विराट मौजूद नहीं थे। जिसे लेकर विराट की आलोचना भी हुई. खेल खत्‍म होने के बाद विराट और अनुष्‍का ने बेटी के पहले जन्‍मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया.