This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND vs SA: फोटोग्राफर से रिक्वेस्ट करते दिखे Virat Kohli, बोले- बेटी की फोटो मत लेना प्लीज, देखें- VIDEO
विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम की बस से उतरते दिखाई दिए. यह दृश्य साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले का है.
Written by India.com Staff
Last Published on - December 17, 2021 9:21 PM IST

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी वामिका (Vamika) अगले महीने एक साल की हो जाएंगी. लेकिन विरुष्का परिवार ने अभी तक अपनी बेटी की झलक फैन्स को नहीं दिखाई है. विराट जब भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहां फोटोग्राफर मौजूद थे. इस बीच भारतीय कप्तान फोटोग्राफरों से यह अपील करते दिखाई दिए कि वे उनकी बेटी की तस्वीर कैप्चर न करें.
विराट कोहली का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारतीय टेस्ट कप्तान अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ टीम बस से उतरते दिख रहे हैं. विराट जब बस से उतरते हैं तो फोटोग्राफर धड़ाधड़ उनके फोटो क्लिक करने में जुट जाते हैं. इस दौरान विराट ने फोटोग्राफरों से अपील की, ‘बेबी का फोटो मत लेना प्लीज.’
बता दें विराट (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी बेटी की तस्वीर फिलहाल मीडिया में साझा करना नहीं चाहते हैं. उन्होंने पहले भी कहा है कि जब सही वक्त आएगा, तब वह बेटी की तस्वीर सभी को दिखाएंगे.
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलने पहुंची है. यहां 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट से सेंचुरियन में टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी. टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को यहां वनडे सीरीज भी खेलनी है, जो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में खेली जाएगी. फिलहाल चयनकर्ताओं ने विराट से वनडे टीम की कप्तानी वापस लेकर रोहित शर्मा को देने का ऐलान कर दिया है. लेकिन वनडे टीम का ऐलान अभी नहीं किया गया है.
