add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Virat Kohli को Wasim Akram की सलाह, बोले- ओपन स्टांस कर खेलने से बनेगी बात

विराट कोहली करीब ढाई साल से कोई शतक नहीं बना पाए हैं और वह अकसर अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद अपनी पारियों को बड़े स्कोर में तब्दील करने से चूक रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 5, 2022 10:23 PM IST

विराट कोहली (Virat Kohli) को अपने पूरे रंग में दिखे लंबा अरसा हो गया है. विराट नंबवर 2019 के बाद से कोई शतक नहीं बना पाए हैं और इस दौरान वह ढेरों मौकों पर अच्छी शुरुआत के बावजूद अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील करने से चूकते ही नजर आए हैं. ऐसे में विराट को सरहद पार पाकिस्तान से स्विंग के बादशाह और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने उन्हें खास सलाह दी है. अकरम की मानें तो अगर विराट उनकी यह सलाह शुरुआती एक या दो ओवर के लिए मान लेते हैं तो फिर विरोधी टीम के लिए उन्हें रोक पाना नामुमकिन होगा.

साल 2019 तक जब विराट कोहली शतक पर शतक बनाए जा रहे थे, तब वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 100 शतकों के रिकॉर्ड की ओर सरपट दौड़ते नजर आ रहे थे. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल से 70वां इंटरनेशनल शतक जड़ने के बाद रन मशीन कोहली की शतकों पर लंबा ब्रेक लग गया है. वह पिछले 29 महीनों से कोई शतक नहीं बना पाए हैं. इससे उनके फैन्स ही नहीं दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) से जब विराट कोहली बैटिंग तकनीक में सुधार की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि विराट को अपनी पारी के शुरुआती एक या दो ओवर में ओपन स्टांस (अपने आगे वाले पैर को लेग स्टंप की ओर खोलकर) बैटिंग करनी चाहिए. इससे वह इनस्विंग गेंदों को आसानी से खेल पाएंगे और यहां उनके LBW आउट होने के चांस कम हो जाएंगे.

दरअसल वसीम अकरम एक यूट्यूब चैनल वीयूस्पोर्ट्स पर चर्चा के लिए आए थे. यहां उनके साथ पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) भी मौजूद थे. इस चर्चा के दौरान कोहली के लेफ्टआर्म तेज गेंदबाजों के खिलाफ मुश्किल में फंसने पर सवाल पूछा गया था. इस पर अकरम ने उन्हें ओपन स्टांस से बैटिंग की सलाह दी.

TRENDING NOW

55 वर्षीय अकरम ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि उनको पारी की शुरुआत में ओपन स्टांस से बैटिंग करनी चाहिए. सिर्फ एक या दो ओवर के लिए, जिससे वह इनस्विंग गेंदों को संभाल पाएं. ऐसा करने से इनस्विंग बॉल उनके पैड पर नहीं टकराएगी और वह इस स्टांस के साथ सीधे बैट से शॉट खेल सकते हैं. मेरी यही राय है कि अगर विराट को लगता है कि वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं तो फिर उन्हें यह तरकीब आजमानी चाहिए.’

इस महान गेंदबाज ने आगे कहा, ‘अगर विराट शुरुआती एक या दो ओवर निकाल लेते हैं, तब मुझे नहीं लगता कि फिर विरोधी टीमों के लिए उन्हें रोक पाना आसान होगा.’