West Indies vs Pakistan, 1st Test: Jayden Seales से हुई बड़ी गलती, ICC ने लगाया जुर्माना

West Indies vs Pakistan, 1st Test: जेडेन सील्स पर आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है.

Edited By : India.com Staff |Aug 15, 2021, 03:45 PM IST

Published On Aug 15, 2021, 03:45 PM IST

Last UpdatedAug 15, 2021, 03:45 PM IST

West Indies vs Pakistan, 1st Test: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच जमैका (Sabina Park, Kingston, Jamaica) में पहला टेस्ट मैच जारी है. इस मुकाबले के पहले दिन वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स (Jayden Seales) ने कुछ ऐसा किया, जिसके चलते उन्हें आईसीसी (ICC) ने फटकार लगाई है. दरअसल पाकिस्तान की पहली पारी के 70वें ओवर में बल्लेबाज हसन अली (Hasan Ali) के आउट होने के बाद हुई, जब सील्स ने हसन के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इससे बल्लेबाज की ओर से आक्रामक प्रतिक्रिया आ सकती थी.

सील्स ने आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन किया जिसमें खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के खिलाफ ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अमर्यादित भाषा या आक्रामक इशारों का उपयोग करना है, जो आउट होने वाले बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए भड़का सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘इसके अलावा, सील्स के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है. यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला उल्लंघन था.’’

बता दें कि यह आरोप मैदानी अंपायर ग्रेगरी ब्रैथवेट, जोएल विल्सन, निगेल डुगुइड और टीवी अंपायर लेस्ली रीफर ने लगाए थे. एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी के रिची रिचर्डसन ने आरोप तय किए हैं, जिसे सील्स ने स्वीकार कर लिया इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी.

लेवल एक के उल्लंघनों में न्यूनतम आधिकारिक फटकार या खिलाड़ी के मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और अधिकतम एक या दो डिमेरिट अंक के जुर्माने का प्रावधान है. हालांकि सील्स पर एक डिमेरिट अंक का जुर्माना लगाया गया है.

Editor's Pick