- Home
- News
- Cricket news west indies vs pakistan 2nd test babar azam fawad alam lead pakistan recovery 4903017
West Indies vs Pakistan, 2nd Test: महज 2 रन पर 3 विकेट गंवा चुका था पाकिस्तान, Babar Azam-Fawad Alam ने पलट दी बाजी
West Indies vs Pakistan, 2nd Test: पाकिस्तान 3.5 ओवर में अपने 3 विकेट गंवा चुका था. इसके बाद बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेली.
Published On Aug 21, 2021, 11:39 AM IST
Last UpdatedAug 21, 2021, 11:39 AM IST
West Indies vs Pakistan, 2nd Test: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच जमैका (Sabina Park, Kingston, Jamaica) में दूसरा टेस्ट मैच जारी है, जिसके पहले दिन पाकिस्तान मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहले दिन की समाप्ति तक 4 विकेट खोकर 212 रन बना लिए हैं. दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबलों की सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज ने 1-0 से लीड बना रखी है. ऐसे में पाकिस्तान को यह मैच हर हाल में जीतना होगा.
मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. उनके गेंदबाजों ने इसे सही साबित कर दिया जब केमार रोच और जेडेन सील्स ने पाकिस्तान के तीन विकेट 3.5 ओवर में निकाल दिए.
रोच ने आबिद अली (1) को स्लिप में लपकवाया और छह गेंद बाद अजहर ली (0) अपना विकेट गंवा बैठे. सील्स ने इमरान बट (1) का विकेट लिया, जिन्होंने विकेटकीपर जोशुआ डासिल्वा को कैच थमाया. मैदानी अंपायर ने अपील खारिज कर दी, लेकिन रिव्यू लेने के बाद उन्हें आउट करार दिया गया.
Stumps at Sabina Park 🏏
Mohammad Rizwan (22*) and Faheem Ashraf (23*) lead Pakistan to 212/4 at the close of play. #WTC23 | #WIvPAK | https://t.co/MXEhzUVmcv pic.twitter.com/xevuVkQPjc
— ICC (@ICC) August 20, 2021
पहले चार ओवर में तीन विकेट गंवाने के बाद बाबर आजम और फवाद आलम के बीच 158 रन की साझेदारी की. कप्तान आजम और आलम ने संभलकर खेला और अर्धशतक जमाए. स्कोर जब 160 रन था तो आलम को ऐंठन के कारण मैदान छोड़कर जाना पड़ा. उन्होंने 149 गेंद में नाबाद 76 रन बनाए.
इसके बाद आजम ने मोहम्मद रिजवान के साथ पारी को आगे बढाया लेकिन स्कोर में आठ रन जोड़कर अपना विकेट गंवा बैठे. रोच ने दूसरी स्लिप में जेसन होल्डर के हाथों उन्हें लपकवाया. पहले दिन के आखिर में रिजवान 22 और फहीम अशरफ 23 रन बनाकर खेल रहे थे.