- Home
- News
- Cricket news west indies vs pakistan 2nd test rain washes out second day at sabina park 4905029
West Indies vs Pakistan, 2nd Test: बारिश से धुला दूसरे दिन का खेल, लाज बचाने के लिए पाकिस्तान को जीतना जरूरी
पहले दिन की समाप्ति तक पाकिस्तान ने 74 ओवरों के खेल में 4 विकेट खोकर 212 रन बना लिए थे.
Published On Aug 22, 2021, 01:24 PM IST
Last UpdatedAug 22, 2021, 01:24 PM IST
West Indies vs Pakistan, 2nd Test: पाकिस्तान-वेस्टइंडीज के बीच जमैका (Sabina Park, Kingston, Jamaica) में जारी दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन बर्बाद रहा. यहां बारिश और आउटफील्ड गीली के चलते 21 अगस्त को एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी. पूरे दिन भर खेल शुरू करने के कोशिशें चलती रहीं, लेकिन बारिश और मैदान गीला होने के कारण अंपायरों ने आखिरकार चार बजे दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया. वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में एक रन से जीत दर्ज करके दो मैचों की श्रृंखला में बढ़त बना रखी है.
मुकाबले के पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 3.5 ओवरों में अपने तीन बल्लेबाज गंवा दिए. आबिद अली (1), इमरान बट्ट (1) और अजहर अली (0) पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान बाबर आजम ने फवाद आलम के साथ मिलकर टीम को संभाला. आजम ने 13 चौकों की मदद से 75 रन बनाए.
Day 2 of the #WIvPAK second Test has been abandoned due to rain!#WTC23
[📷: @TheRealPCB ] pic.twitter.com/6WFAQWTL8s
— ICC (@ICC) August 21, 2021
फवाद आलम ने 76 रन बना चुके थे, लेकिन इसी बीच उन्हें खिंचाव महसूस हुआ. पहले दिन की समाप्ति तक पाकिस्तान ने 74 ओवरों के खेल में 4 विकेट खोकर 212 रन बना लिए. मोहम्मद रिजवान 22, जबकि फहीम अशरफ 23 रन बनाकर नाबाद थे.
Early lunch has been taken after the first session of day two was washed out due to rain 🌧#WTC23 | #WIvPAK | https://t.co/VC18O4uj1h pic.twitter.com/xbANSG017j
— ICC (@ICC) August 21, 2021
वेस्टइंडीज की तरफ से अब तक केमार रोच ने 3, जबकि जेडन सील्स ने 1 विकेट अपने नाम किया है. वहीं जोसेफ, होल्डर, मेयर्स, चेस और बूनर अब तक सफलता हासिल करने में नाकाम रहे हैं.