• Home
  • News
  • Cricket news west indies vs pakistan phil simmons phil simmons said west indies batsmen not reading situations 4912278

West Indies vs Pakistan: पाकिस्तान ने छीना 'गोल्डन चांस', वेस्टइंडीज के कोच Phil Simmons ने बल्लेबाजों को लताड़ा

West Indies vs Pakistan: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर की.

Edited By : India.com Staff |Aug 25, 2021, 04:41 PM IST

Published On Aug 25, 2021, 04:41 PM IST

Last UpdatedAug 25, 2021, 04:41 PM IST

West Indies vs Pakistan: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका (Sabina Park, Kingston, Jamaica) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 109 रन से जीत दर्ज की, जिसके साथ यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई. इस हार के बाद वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस (Phil Simmons) ने मेजबान टीम को खामियां गिनाई हैं. फिल सिमंस के मुताबिक उनके बल्लेबाज खेल के परिस्थिति को समझने में नाकामयाब रहे. इसके साथ ही बैट्समैन ने अपनी तकनीक का भी सही इस्तेमाल नहीं किया.

इस मुकाबले के दौरान पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 302/9 पर घोषित की. इसके जवाब में वेस्टइंडीज महज 150 रन पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान ने दूसरी पारी 176/6 के स्कोर पर घोषित की और इसके बाद तेज गेंदबाद शाहीन अफरीदी ने मैच में दस विकेट लेकर मेजबान टीम को दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन 219 रनों पर ढेर कर दिया, जिसके साथ पाकिस्तान ने सीरीज में बराबरी की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फिल सिंमस ने इंटरव्यू के दौरान कहा, “हमें पता है कैसे बल्लेबाजी की जाती है, हमने 50 रनों के लिए 110 गेंदो का उपयोग किया. हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, पहली पारी में हमने देखा कि कैसे गेंद ने स्विंग करना शुरु कर दिया था. हम परिस्थिति को नहीं समझे, हम थोड़ा और सजग होकर खेल सकते थे.”

सिमंस ने कहा, “हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की पर हमारे बल्लेबाजों का उन्हें साथ नहीं मिला. हमें टीम का साथ देना होगा. टेस्ट में बेहतर बल्लेबाजों की टीम बनाने के लिए हमारे खिलाड़ी अपने खेल में सुधार कर रहे हैं, अगर कोई खामियां है तो उसे हमें साथ मिलकर सुलझाना होगा. हमें अपने बल्लेबाजों के आत्मविश्वास को बढ़ाते रहना होगा, शेष क्या हो रहा है इस पर हमें ध्यान देने की जरुरत नहीं है.”

सिमंस ने कहा, “हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियो की कमी नहीं है. अगर आप बाबर आजम और केन विलियम्सन को देखें तो वे काफी मेहनत करते हैं, हमारे बल्लेबाजों को भी मेहनत करने की जरुरत है.”

Editor's Pick