वेस्‍टइंडीज U19 WC आयोजन के लिए सबसे खराब जगह, टीम इंडिया के मैनेजर ने बताई आपबीती

इस बार वेस्‍टइंडीज की धरती पर ही अंडर-19 विश्‍व कप का आयोजन हुआ है. यश ढुल की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट अपने नाम किया.

Edited By : India.com Staff |Feb 22, 2022, 07:04 PM IST

Published On Feb 22, 2022, 07:04 PM IST

Last UpdatedFeb 22, 2022, 07:04 PM IST

यश ढुल (Yash Dhull) की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम (Team India) ने वेस्‍टइंडीज में टी20 विश्‍व कप (ICC U19 World Cup 2022) पर कब्‍जा किया. ये पांचवां मौका था जब भारतीय टीम जूनियर क्रिकेट के इस विश्‍व कप को अपने नाम कर पाई. हालांकि इस जीत को प्राप्‍त करने के लिए भारत को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. अंडर-19 विश्‍व कप के दौरान भारतीय टीम के मैनेजर रहे लोबजेंग जी तेनजिंग ने कैरेबियन धरती पर टीम इंडिया को पेश आई तकलीफों के बारे में बताया. उनका कहना है कि वेस्‍टइंडीज विश्‍व कप का आयोजन करने के लिए सही जगह नहीं है.

भारत के टीम मैनेजर ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा, “भारतीय टीम के मैनेजर ने कहा,  “कैरेबियन की जमीन अंडर-19 विश्‍व कप 2022 का आयोजन करने के लिए सर्वश्रेष्‍ठ जगह नहीं थी. उनका बायो-बबल एक मजाक की तरह था. जब हम कोरोना वायरस से संक्रमित हुए तो किसी प्रकार की मेडिकल मदद नहीं दी गई. हमें वहां खाने की समस्‍या हुई. स्‍टेडियम में पानी और वाशरूम तक की सुविधा उपलब्‍ध नहीं थी.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Editor's Pick