- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news when sameer wankhede didnt allow world cup 2011 trophy to be taken out of the airport 5097397
...जब मुंबई एयरपोर्ट पर रोकी गई World Cup Trophy, भरनी पड़ी थी कस्टम ड्यूटी
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हार्दिक पंड्या से कीमती घड़ियां जब्त की हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा हुआ है.
Published On Nov 16, 2021, 01:01 PM IST
Last UpdatedNov 16, 2021, 01:01 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) 15 नवंबर को दुबई से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें रोक लिया गया. हार्दिक पंड्या के पास दो कीमती घड़ियां थीं, जिसे कथित रूप से जब्त किया गया. हालांकि अगले दिन हार्दिक पंड्या ने इस मामले पर सफाई दी. पंड्या ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाई जा रही है.
हार्दिक पंड्या ने कहा कि जिन घड़ियों की कीमत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, वह असल में 1.5 करोड़ रुपये की है. इसके साथ ही हार्दिक पंड्या ने दावा किया है कि मुंबई एयरपोर्ट में अपना सामान लेने के बाद वह खुद के सामान की घोषणा करने और अपेक्षित सीमा शुल्क का भुगतान करने के लिए मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क काउंटर पर गए थे.
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 16, 2021
हार्दिक पंड्या ने बताया कि सीमा शुल्क विभाग ने उनसे सभी खरीद दस्तावेज मांगे, जो उन्होंने जमा कर दिए हैं और अब वे उस शुल्क के लिए उचित मूल्यांकन कर रहे हैं. हार्दिक पंड्या ने ट्वीट किया, “मैंने स्वेच्छा से उन सभी वस्तुओं के बारे में बताया था, जो मैंने दुबई से खरीदी थीं और जो भी शुल्क चुकाने की जरूरत थी, वह भुगतान करने के लिए मैं तैयार था.”
मुंबई एयरपोर्ट पर रोकी जा चुकी विश्व कप ट्रॉफी: साल 2011 में सोने से बनी क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी को कस्टम ड्यूटी देने के बाद ही मुंबई एयरपोर्ट से जाने दिया गया था, जिसके पीछे भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी वानखेड़े थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त आईसीसी से कस्टम ड्यूटी के 22 लाख रुपये मांगे गए थे.
मुसीबत में फंस चुके क्रुणाल पंड्या: नवंबर 2020 में हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के पास से भी महंगी घड़ियां मिली थीं. उस वक्त डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंसी ने इसे लेकर क्रुणाल पंड्या से पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें घड़ियां कस्टम विभाग को सौंपनी पड़ी.