- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news wi vs eng 2nd test saqib mahmood to make test debut vs wi 5289389
WI vs ENG, 2nd Test: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की Playing XI का ऐलान, इस तेज गेंदबाज को मिला डेब्यू का मौका
WI vs ENG, 2nd Test: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 16 मार्च से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है, जिससे पहले मेहमान टीम ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है.
Published On Mar 16, 2022, 03:06 PM IST
Last UpdatedMar 16, 2022, 03:06 PM IST
West Indies vs England, 2nd Test: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल (Sir Vivian Richards Stadium, North Sound, Antigua) में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, जिसक लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. मेहमान टीम ने तेज गेंदबाज साकिब महमूद (Saqib Mahmood) को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया है. लंकाशायर के इस गेंदबाज के लिए इंग्लैंड ने टीम में सिर्फ एक बदलावि किय है. महमूद को मार्क वुड के स्थान पर टीम में स्थान दिया गया है.
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बुधवार को आईसीसी के हवाले से कहा, “महमूद ने ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उन्हें इस बात की समझ है कि वह कैसे अपना डेब्यू टेस्ट में प्रदर्शन कर सकते हैं.”
दोनों टीमों के बीच एंटीगुआ में खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था, जिसमें इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow), जैक क्रॉली (Zak Crawley) और कॉप्तान जो रूट (Joe Root) ने शतक जड़े थे. वहीं वेस्टइंडीज के लिए बून्नर (Nkrumah Bonner) ने सेंचुरी जड़ी थी. अब दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ लीड बनाने के इरादे से उतरेंगी.
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: एलेक्स लीज, जैक क्रॉली, जो रूट (कप्तान), डैन लॉरेंस, बेन स्टोक्स, जोनाथन बेयरस्टो, बेन फॉक्स, क्रिस वोक्स, क्रेग ओवरटन, जैक लीच, साकिब महमूद.
England tour of West Indies, 2022
8-12 मार्च – पहला टेस्ट मैच, एंटीगुआ
16-20 मार्च – दूसरा टेस्ट मैच, बारबाडोस
24-28 मार्च – तीसरा टेस्ट मैच, ग्रेनेडा