- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news wi vs eng live streaming when and where to watch west indies vs england 1st test matches on tv and online 5274687
WI vs ENG 1st Test Live Streaming: TV और मोबाइल पर यहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
WI vs ENG 1st Test Live Streaming, एशेज सीरीज हारन के बाद इंग्लैंड की टीम अब वेस्टइंडीज दौरे पर है, यहां वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड अब जीत की राह पर लौटना चाहेगी.
Published On Mar 08, 2022, 01:44 PM IST
Last UpdatedMar 08, 2022, 01:44 PM IST
West Indies vs England 1st Test Live Streaming: एशेज सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप के बाद इंग्लैंड की टीम इस साल टेस्ट क्रिकेट में अपने दूसरे असाइनमेंट के लिए वेस्टइंडीज पहुंच गई है. यहां वह मंगलवार यानी 8 मार्च से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करने उतरेगी. जो रूट (Joe Root) की कप्तानी में यहां पहुंची इंग्लैंड की टीम में इस बार उसके दो सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) और स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) मौजूद नहीं हैं.
इंग्लिश टीम इस बार मार्क वुड (Mark Wood) की अगुआई में आगे बढ़ेगी, जिसमें उसे ऑली रॉबिन्स (Ollie Robinson) के साथ-साथ शाकिब महमूद और मैथ्यू पार्किंसन जैसे युवा गेंदबाजों का साथ मिलेगा. हालांकि रॉबिन्सन पहले टेस्ट से पहले ही बाहर हो चुके हैं.
इंग्लैंड ने अपने सीनियर तेज गेंदबाजों का साथ छोड़कर यह साफ संदेश दिया है कि वह भविष्य के लिए अपना बॉलिंग अटैक तैयार करना चाहता है, जिसमें वह युवा तेज गेंदबाजों पर भरोसा जता रहा है, ताकि एशेज की अगली चुनौती तक उन्हें तैयार किया जा सके.
तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ में शुरू होगा. वेस्टइंडीज की टीम भी हाल ही में इंग्लैंड दौरे से 2-0 से हारकर लौटी है. वह भी अपनी टेस्ट क्रिकेट को इस सीरीज से एक बार फिर पटरी पर लाने की कोशिश करेगी.
यहां जानें- टीवी और मोबाइल पर कब और कहां देख सकते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट
West Indies और England के बीच कब खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच?
West Indies और England के बीच पहला टेस्ट मैच 8 मार्च 2022 यानी मंगलवार को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा West Indies और England के बीच पहला टेस्ट मैच?
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम (Sir Vivian Richards Stadium, North Sound, Antigua) में खेला जाएगा.
West Indies और England के बीच किस वक्त शुरू होगा पहला टेस्ट मैच?
West Indies और England के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.
कहां देख सकेंगे West Indies और England मैच का Live Telecast?
आप वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क (Sony Network) पर देख सकेंगे.
कहां देखें West Indies vs England मैच की live streaming?
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप पर उपलब्ध रहेगी.
West Indies और England की टीमों में कौन-कौन खिलाड़ी?
West Indies Test Squad: क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रमाह बोनर, शमरह ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, जोशुआ डा सिल्वा, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, काइल मायर्स, वीरसामी पर्मौल, एंडरसन फिलिप, केमार रोच और जेडन सील्स.
England Test Squad: जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), डैन लॉरेंस, जैक लीच, एलेक्स लीज, साकिब महमूद, क्रेग ओवरटन, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.