Justin Langer के भविष्य पर अपने पत्ते नहीं खोल रहा है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, क्या हो जाएगी छुट्टी!

कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई थी कि वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बतौर कोच दोबारा अपना कार्यकाल बढ़ाना चाहेंगे.

Edited By : India.com Staff |Dec 26, 2021, 04:19 PM IST

Published On Dec 26, 2021, 04:19 PM IST

Last UpdatedDec 26, 2021, 04:19 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के साथ बतौर कोच अपनी दूसरी पारी खेलने को तैयार हैं. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फिलहाल अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) फिलहाल यह साफ नहीं कर रहा है कि लैंगर को नया कार्यकाल सौंपना चाहेगा या नहीं. सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ने इस पर पूछे गए सवाल पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. लैंगर का कोचिंग कार्यकाल अगले साल मार्च-अप्रैल में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद खत्म हो जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया ने लैंगर (Justin Langer) की कोचिंग में हाल ही में यूएई में अपना पहला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था और वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम लैंगर के कार्यकाल में एशेज ट्रॉफी को बरकरार रखने के लिए तैयार हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगस्त में बांग्लादेश से टी20 सीरीज हारने के बाद लैंगर और खिलाड़ियों के बीच तनातनी की खबरें सामने आई थीं. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी, जिसमें सीए ने पूर्व सलामी बल्लेबाज के समर्थन में एक बयान भी जारी करते हुए कहा कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप और एशेज में वही कोच बने रहेंगे और पाकिस्तान के दौरे तक अपने कार्यकाल को पूरा करेंगे.

हॉकली ने रविवार को बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले कोच का समर्थन करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि लैंगर बेहद शानदार काम कर रहे है.’ उन्होंने फोक्सस्पोर्टस से कहा, ‘हमने एशेज के पहले दो टेस्ट मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और कोच लैंगर की टीम सीरीज जीतने पर फोकस कर रही है.’

हालांकि लैंगर को अपने इस कार्यकाल में यह मलाल जरूर रहेगा कि उनकी कोचिंग में कंगारू टीम अपने घर में भारत से एक नहीं बल्कि लगातार दो बार टेस्ट सीरीज हार गई. भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बना है.

Editor's Pick